Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, हम चुनाव नहीं हारे : ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने कहा कि आने वाले समय में विपक्षी गठबंधन को और मजबूत किया जाएगा और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा

05 May 2026

मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, हम चुनाव नहीं हारे : ममता बनर्जी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि वह इस्तीफा नहीं देंगी। उनके इस्तीफा देने का सवाल ही नहीं उठता है।
मंगलवार को कोलकाता के कालीघाट स्थित अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मैं इस्तीफा क्यों दूं? हम हारे नहीं हैं। जबरन वोट लूटे गए हैं। ऐसे में इस्तीफा देने का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं हुई हैं। ममता ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने पक्षपातपूर्ण भूमिका निभाई और 100 से अधिक सीटों पर चुनाव प्रभावित हुआ।
ममता ने आरोप लगाया कि मतगणना के दौरान कई स्थानों पर हिंसा हुई और उनके एजेंटों को मतगणना केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया गया। भाजपा समर्थकों ने मारपीट की। अगर सामान्य तरीके से हार होती तो उन्हें कोई शिकायत नहीं होती, लेकिन इस चुनाव में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को नुकसान पहुंचाया गया है। ममता ने कहा कि वह अब सड़क पर उतरकर संघर्ष करेंगी और जनता के अधिकारों के लिए लड़ाई जारी रखेंगी।
ममता ने दावा करते हुए कहा कि उन्हें कई नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, उद्धव ठाकरे, अखिलेश यादव और हेमंत सोरेन ने फोन कर समर्थन और एकजुटता का भरोसा दिया है। ममता बनर्जी ने कहा कि आने वाले समय में विपक्षी गठबंधन को और मजबूत किया जाएगा और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अभिषेक बनर्जी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 207 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस 80 सीटों पर सिमट गई।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, हम चुनाव नहीं हारे : ममता बनर्जी
ममता बनर्जी ने कहा कि आने वाले समय में विपक्षी गठबंधन को और मजबूत किया जाएगा और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News