Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

ICC ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए हाइब्रिड मॉडल पर लगायी मुहर, भारतीय टीम अपने मैच दुबई में खेलेगी

। भारतीय टीम अब अपने मैच दुबई में खेलेगी, जबकि अन्य मैच पाकिस्तान में होंगे।

13 Dec 2024

ICC ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए हाइब्रिड मॉडल पर लगायी मुहर,  भारतीय टीम अपने मैच दुबई में खेलेगी

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए हाइब्रिड मॉडल को मंजूरी दे दी है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और बीसीसीआई के बीच चैंपियंस ट्रॉफी मैचों को लेकर सहमति बन गई है। भारतीय टीम अब अपने मैच दुबई में खेलेगी, जबकि अन्य मैच पाकिस्तान में होंगे। इसके अलावा 2026 टी20 विश्व कप में पाकिस्तान भारत के खिलाफ लीग चरण के मुकाबले के लिए भारत की यात्रा नहीं करेगा, ये मुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा।

स्पोर्ट्स तक की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को इसके लिए कोई वित्तीय मुआवजा नहीं मिलेगा। हालांकि पीसीबी ने 2027 के बाद आईसीसी महिला टूर्नामेंट के लिए मेजबानी के अधिकार हासिल कर लिए हैं। पाकिस्तान ने पिछले सप्ताह आईसीसी की पिछली बैठक में बहिष्कार की धमकी वापस लेते हुए हाइब्रिड मॉडल पर सहमति जताई थी और 2031 तक अपने लिए भी इसी तरह की व्यवस्था की मांग की थी। हालांकि अब आईसीसी ने 2026 तक अपनी सभी प्रतियोगिताओं के लिए हाइब्रिड मॉडल पर सहमति जताई है। इस अवधि के दौरान भारत अगले साल अक्टूबर में महिला वनडे विश्व कप और श्रीलंका के साथ संयुक्त रूप से 2026 पुरुष टी20 विश्व कप की मेजबानी करेगा।

इससे पहले भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के अपने मैच पाकिस्तान में खेलने से इनकार कर दिया था और इसके बजाय टूर्नामेंट को ‘हाइब्रिड मॉडल’ में कराने की मांग की थी, जिससे उसे अपने मैच तटस्थ स्थान पर खेलने की अनुमति मिल सके।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पाकिस्तान और दुबई में 19 फरवरी से 9 मार्च तक आयोजित की जाएगी, जिसमें आठ टीमों को दो ग्रुपों में बांटा जायेगा। पहर ग्रुप से टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी, उसके बाद फाइनल होगा। इससे पहले भी हाइब्रिड मॉडल पर पिछले साल हुआ एशिया कप खेला गया था, जहां पर पाकिस्तान ने टूर्नामेंट का आयोजन किया था और भारत के मुकाबले कोलंबो में हुए थे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ICC ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए हाइब्रिड मॉडल पर लगायी मुहर,
भारतीय टीम अब अपने मैच दुबई में खेलेगी, जबकि अन्य मैच पाकिस्तान में होंगे।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News