Please wait
विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic

पर्थ की पिच को ‘बहुत अच्छी’ रेटिंग, दो दिन में खत्म हुए टेस्ट पर भी आईसीसी ने जताई संतुष्टि

आईसीसी की चार-स्तरीय पिच रेटिंग प्रणाली में ‘बहुत अच्छी’ सबसे उच्च श्रेणी होती है, जो पिच में अच्छी उछाल, सीम मूवमेंट की सीमित भूमिका और पूरे मैच में समान गति दर्शाती है।

27 Nov 2025

पर्थ की पिच को ‘बहुत अच्छी’ रेटिंग, दो दिन में खत्म हुए टेस्ट पर भी आईसीसी ने जताई संतुष्टि

नई दिल्ली। पहले एशेज टेस्ट के केवल दो दिनों में समाप्त होने के बावजूद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने पर्थ की पिच को 'बहुत अच्छी' रेटिंग दी है। यह रेटिंग मैच रेफरी रंजन मदुगले ने जारी की।

आईसीसी की चार-स्तरीय पिच रेटिंग प्रणाली में ‘बहुत अच्छी’ सबसे उच्च श्रेणी होती है, जो पिच में अच्छी उछाल, सीम मूवमेंट की सीमित भूमिका और पूरे मैच में समान गति दर्शाती है।

दो दिन चले इस मुकाबले में पहले दिन ही 19 विकेट 305 रन पर गिर गए थे। दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड द्वारा दिए गए 205 रन के लक्ष्य को एक ही सत्र में आसानी से हासिल कर लिया। मुकाबले को देखने के लिए दो दिनों में 1,01,514 दर्शक स्टेडियम पहुंचे।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चीफ ऑफ क्रिकेट जेम्स ऑलसोप ने कहा कि मैच सिर्फ दो दिन में खत्म होना उन दर्शकों के लिए निराशाजनक था जिनके पास तीसरे और चौथे दिन का टिकट था, लेकिन पर्थ स्टेडियम की पिच ने बल्ले और गेंद के बीच शानदार संतुलन बनाया।

उन्होंने कहा,“मैच रेफरी की ‘बहुत अच्छी’ रेटिंग यह साबित करती है कि पर्थ स्टेडियम की पिच ने बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को बराबर मौका दिया। दोनों टीमों के तेज गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन और मुकाबले की तीव्रता ही टेस्ट जल्दी खत्म होने का कारण बना। हालाँकि दर्शकों के लिए यह निराशाजनक था, लेकिन जिस तरह का रोमांचक क्रिकेट देखने को मिला, उसने बड़ी संख्या में दर्शकों को आकर्षित किया और इस गर्मी में और भी बच्चों को क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित करेगा।”

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पर्थ की पिच को ‘बहुत अच्छी’ रेटिंग, दो दिन में खत्म हुए टेस्
आईसीसी की चार-स्तरीय पिच रेटिंग प्रणाली में ‘बहुत अच्छी’ सबसे उच्च श्रेणी होती है, जो पिच में अच्छी उछाल, सीम मूवमेंट की सीमित भूमिका और पूरे मैच में समान गति द





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News