Please wait
फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic

आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप का पूरा कार्यक्रम घोषित, 12 जून से इंग्लैंड में होगा आगाज

मेजबान इंग्लैंड 12 जून को उद्घाटन मुकाबले में श्रीलंका से भिड़ेगा। 13 जून को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर आयरलैंड और स्कॉटलैंड के बीच ऑल-यूरोपीय मुकाबला खेला जाएगा।

24 Feb 2026

आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप का पूरा कार्यक्रम घोषित, 12 जून से इंग्लैंड में होगा आगाज

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार को आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2026 के पूरे कार्यक्रम की घोषणा कर दी। टूर्नामेंट का 10वां संस्करण 12 जून से 5 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें कुल 12 टीमें खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। यह अब तक का सबसे बड़ा महिला टी20 विश्व कप होगा।

मेजबान इंग्लैंड 12 जून को उद्घाटन मुकाबले में श्रीलंका से भिड़ेगा। 13 जून को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर आयरलैंड और स्कॉटलैंड के बीच ऑल-यूरोपीय मुकाबला खेला जाएगा।

20 जून को हेडिंग्ले मैदान पर इंग्लैंड और स्कॉटलैंड आमने-सामने होंगे। यह पहला अवसर होगा जब दोनों टीमें इंग्लैंड की धरती पर किसी आईसीसी प्रतियोगिता में एक-दूसरे से भिड़ेंगी।

हाल ही में नेपाल में आयोजित आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप क्वालीफायर के जरिए बांग्लादेश, आयरलैंड, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड ने टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया। अब ये चारों टीमें गत चैंपियन न्यूजीलैंड, 2009 की पहली विजेता इंग्लैंड, 2016 की चैंपियन वेस्टइंडीज, मौजूदा एकदिवसीय विश्व कप विजेता भारत और छह बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के साथ खिताबी दौड़ में शामिल होंगी।

नीदरलैंड की टीम पहली बार आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप में भाग लेगी और अपने अभियान की शुरुआत बांग्लादेश के खिलाफ करेगी। बांग्लादेश ने क्वालीफायर टूर्नामेंट में अपराजित रहते हुए जगह बनाई थी।

आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजोग गुप्ता ने कहा कि महिला टी-20 विश्व कप 2026 के कार्यक्रम की घोषणा वैश्विक खेल आयोजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। उन्होंने कहा कि आईसीसी महिला क्रिकेट में भागीदारी विस्तार, उच्च प्रदर्शन ढांचा, आयोजन और प्रसारण मानक, पुरस्कार राशि, मीडिया वितरण और व्यावसायिक साझेदारियों के माध्यम से निरंतर निवेश कर रहा है, ताकि इस खेल को विश्वभर में अधिक पहचान और लोकप्रियता मिल सके।

उन्होंने यह भी कहा कि भारत में आयोजित महिला क्रिकेट विश्व कप ने रिकॉर्ड तोड़े और नई प्रेरणा दी, और आईसीसी जून-जुलाई में होने वाले इस टूर्नामेंट में उसी गति को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 5 जुलाई को लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।

ग्रुप ए: ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नीदरलैंड।

ग्रुप बी: वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, आयरलैंड, स्कॉटलैंड।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप का पूरा कार्यक्रम घोषित, 12 जून
मेजबान इंग्लैंड 12 जून को उद्घाटन मुकाबले में श्रीलंका से भिड़ेगा। 13 जून को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर आयरलैंड और स्कॉटलैंड के बीच ऑल-यूरोपीय मुकाबला





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News