Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

एसआईआर को लेकर आईसीएफ का सख्त अल्टीमेटम

नौशाद सिद्दीकी ने चुनाव आयोग को दी आंदोलन की चेतावनी

03 Feb 2026

एसआईआर को लेकर आईसीएफ का सख्त अल्टीमेटम

कोलकाता। वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन को लेकर सियासी घमासान और तेज हो गया है। इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) के विधायक नौशाद सिद्दीकी ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि एक भी योग्य मतदाता का नाम एसआईआर की अंतिम सूची से हटाया गया, तो उनकी पार्टी चुनाव आयोग के खिलाफ बड़ा आंदोलन छेड़ेगी।नौशाद सिद्दीकी ने आरोप लगाया कि एसआईआर की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी नहीं है और इसके जरिए आम मतदाताओं को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा, हम लोकतंत्र में विश्वास करते हैं, लेकिन अगर लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला होगा, तो चुप नहीं बैठेंगे। एक भी योग्य वोटर का नाम कटना लोकतंत्र पर सीधा हमला है।
आईएसएफ विधायक ने एसआईआर सुनवाई की प्रक्रिया पर भी गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जिस तरह से नामचीन और प्रभावशाली लोगों को सुनवाई के नाम पर बुलाया गया, वह बेहद धिक्कारजनक है। इससे साफ होता है कि पूरी प्रक्रिया चयनात्मक और पक्षपातपूर्ण है।नौशाद सिद्दीकी का आरोप है कि आम, गरीब और हाशिए पर खड़े लोगों को इस प्रक्रिया में उचित जानकारी और मौका नहीं दिया जा रहा, जबकि प्रभावशाली लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को यह सुनिश्चित करना होगा कि किसी भी समुदाय या वर्ग के साथ अन्याय न हो। आईएसएफ विधायक ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी जमीनी स्तर पर एसआईआर की हर प्रक्रिया पर नजर रखे हुए है। यदि फाइनल लिस्ट में किसी भी तरह की गड़बड़ी सामने आती है, तो राज्यभर में आंदोलन, धरना और प्रदर्शन किए जाएंगे।
एसआईआर को लेकर पहले ही तृणमूल कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल चुनाव आयोग पर सवाल उठा चुके हैं। अब आईएसएफ की इस चेतावनी के बाद साफ है कि आने वाले दिनों में वोटर लिस्ट संशोधन का मुद्दा बंगाल की राजनीति में और ज्यादा गर्माने वाला है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


एसआईआर को लेकर आईसीएफ का सख्त अल्टीमेटम
नौशाद सिद्दीकी ने चुनाव आयोग को दी आंदोलन की चेतावनी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News