Please wait
प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic

आईसीएसई और आईएससी परीक्षा परिणाम घोषित, छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर

दसवीं कक्षा की आईसीएसई परीक्षा में इस वर्ष कुल दो लाख 58 हजार 721 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें से दो लाख 56 हजार 590 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.18 रहा। सफल विद्यार्थियों में एक लाख 36 हजार 32 छात्र और एक लाख 20 हजार 558 छात्राएं शामिल हैं। इस वर्ष दो हजार 957 विद्यालयों में दसवीं की परीक्षा आयोजित की गई थी।

30 Apr 2026

आईसीएसई और आईएससी परीक्षा परिणाम घोषित, छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर

कोलकाता। लंबे इंतजार के बाद गुरुवार को काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस द्वारा आयोजित वर्ष 2026 की दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया। निर्धारित समय के अनुसार सुबह लगभग 11 बजे आईसीएसई (दसवीं) और आईएससी (बारहवीं) परीक्षा के परिणाम एक साथ जारी किए गए। इस वर्ष दोनों परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने का प्रतिशत 99 प्रतिशत से अधिक रहा। लड़कों की तुलना में लड़कियों का परिणाम बेहतर रहा है।

दसवीं कक्षा की आईसीएसई परीक्षा में इस वर्ष कुल दो लाख 58 हजार 721 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें से दो लाख 56 हजार 590 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.18 रहा। सफल विद्यार्थियों में एक लाख 36 हजार 32 छात्र और एक लाख 20 हजार 558 छात्राएं शामिल हैं। इस वर्ष दो हजार 957 विद्यालयों में दसवीं की परीक्षा आयोजित की गई थी।

वहीं, बारहवीं कक्षा की आईएससी परीक्षा में कुल एक लाख दो हजार 414 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें 53 हजार 472 छात्र और 48 हजार 942 छात्राएं हैं। इस परीक्षा का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.13 रहा। बारहवीं की परीक्षा एक हजार 553 विद्यालयों में आयोजित की गई थी।

परिणाम के आंकड़ों के अनुसार, दोनों परीक्षाओं में छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों से बेहतर रहा। आईसीएसई परीक्षा में छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.46 रहा, जबकि छात्रों का 98.93 प्रतिशत रहा। इसी तरह आईएससी परीक्षा में छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.48 रहा, जो छात्रों से अधिक है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आईसीएसई और आईएससी परीक्षा परिणाम घोषित, छात्राओं का प्रदर्शन
दसवीं कक्षा की आईसीएसई परीक्षा में इस वर्ष कुल दो लाख 58 हजार 721 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें से दो लाख 56 हजार 590 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। कुल उ





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News