Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

झारखंड के सारंडा के जंगल में आईईडी ब्लास्ट, कोबरा 205 बटालियन का जवान घायल

हालांकि राहत की बात यह है कि जवान की स्थिति गंभीर नहीं है और उन्हें मामूली चोटें आई हैं।

06 Apr 2026

झारखंड के सारंडा के जंगल में आईईडी ब्लास्ट, कोबरा 205 बटालियन का जवान घायल

पश्चिमी सिंहभूम। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित सारंडा के जंगल में सोमवार सुबह एक बार फिर नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाया। सर्च ऑपरेशन के दौरान लगाए गए आईईडी में विस्फोट होने से कोबरा 205 बटालियन के जवान अनुज कुमार घायल हो गए। हालांकि राहत की बात यह है कि जवान की स्थिति गंभीर नहीं है और उन्हें मामूली चोटें आई हैं।

बालिबा गांव के समीप सारंडा जंगल के चडरा डेरा क्षेत्र में सुरक्षा बल नियमित तलाशी अभियान चला रहे थे। इसी दौरान अचानक विस्फोट हुआ, जिसकी चपेट में आकर जवान अनुज कुमार घायल हो गए। साथियों ने तुरंत उन्हें प्राथमिक उपचार दिया और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची ले जाने की तैयारी की गई है, जहां अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।

घटना की पुष्टि करते हुए पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने बताया कि नक्सलियों द्वारा इस तरह के कायराना हमले पहले भी किए जाते रहे हैं, जिनमें कई निर्दोष ग्रामीणों की जान जा चुकी है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों की ओर से नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आने वाले समय में इसे और तेज किया जाएगा।

एसपी ने बताया कि घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन और तेज कर दिया है। आसपास के जंगलों में कॉम्बिंग अभियान चलाया जा रहा है और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्थिति में नक्सलियों को बख्शा नहीं जाएगा। क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बहाल करने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियां इस संबंध में जांच कर रही हैं और विस्तृत जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी।

उल्लेखनीय है कि सारंडा क्षेत्र लंबे समय से नक्सली गतिविधियों के लिए संवेदनशील माना जाता रहा है। घने जंगल और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण यहां सुरक्षा बलों को अभियान चलाने में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इसके बावजूद सुरक्षा बल लगातार अभियान चलाकर नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं और इलाके में शांति स्थापित करने की दिशा में प्रयास जारी है।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


झारखंड के सारंडा के जंगल में आईईडी ब्लास्ट, कोबरा 205 बटालिय
हालांकि राहत की बात यह है कि जवान की स्थिति गंभीर नहीं है और उन्हें मामूली चोटें आई हैं।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News