Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

बंगाल में भाजपा सरकार बनी तो महिलाओं की सुरक्षा होगी सर्वोच्च प्राथमिकता : मिथुन चक्रवर्ती

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी चुनाव में जनता के समर्थन से राज्य में एक वैकल्पिक सरकार बनेगी

07 Mar 2026

बंगाल में भाजपा सरकार बनी तो महिलाओं की सुरक्षा होगी सर्वोच्च प्राथमिकता : मिथुन चक्रवर्ती

कोलकाता। दादा साहेब फाल्के और पद्म भूषण से सम्मानित अभिनेता तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता मिथुन चक्रवर्ती ने शनिवार को राज्य की कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में आज सबसे बड़ी समस्या लोगों की सुरक्षा है। उन्होंने कहा कि यदि राज्य में भाजपा की सरकार बनती है तो महिलाओं और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
परिवर्तन यात्रा के संदर्भ में कोलकाता के साल्ट लेक स्थित भाजपा के राज्य कार्यालय में आयोजित पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि आज ऐसी स्थिति बन गई है कि स्वयं राज्य की मुखिया महिलाओं को रात के बाद बाहर न निकलने की सलाह दे रही हैं, जो एक स्वस्थ और सुरक्षित समाज के लिए अत्यंत चिंताजनक संकेत है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब कोलकाता में लोग देर रात तक बिना भय के आवाजाही करते थे, लेकिन अब वह माहौल नहीं रहा।
उन्होंने राज्य में बढ़ती हिंसा और अस्थिरता का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में हत्या, बमबाजी और राजनीतिक हिंसा लगभग रोजमर्रा की घटनाएं बन गई हैं। जो राज्य कभी अपनी शांति और सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता था, वह आज चिंताजनक स्थिति में पहुंच गया है।
सीमा सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा का बड़ा हिस्सा अब भी असुरक्षित और बिना बाड़ के है। उनके अनुसार सीमा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से कई बार आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया, लेकिन राज्य सरकार की ओर से इस विषय में पर्याप्त पहल नहीं की गई। इसके कारण सीमा के माध्यम से अवैध घुसपैठ की संभावना बढ़ रही है, जिसका असर राज्य के सामाजिक और राजनीतिक संतुलन पर भी पड़ सकता है।
मिथुन चक्रवर्ती ने आरोप लगाया कि राज्य में चुनावों को लेकर भय और आतंक का वातावरण बनाया जा रहा है। विभिन्न क्षेत्रों में बम विस्फोट, झड़पों और विपक्षी राजनीतिक कार्यक्रमों पर हमलों की घटनाएं इन चिंताओं को और बढ़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी शांतिपूर्ण ढंग से अपने राजनीतिक कार्यक्रम चलाना चाहती है, लेकिन उसे बार-बार बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने आर्थिक और प्रशासनिक मुद्दों पर भी राज्य सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते के बकाये का भुगतान अब तक नहीं किया गया है। एक ओर विभिन्न क्षेत्रों में भारी खर्च किया जा रहा है, जबकि दूसरी ओर कर्मचारियों के वैध अधिकारों के भुगतान में देरी हो रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए शीघ्र कदम उठाए जाएंगे और सातवें वेतन आयोग को लागू करने की दिशा में भी पहल की जाएगी।
युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि केवल भत्ता आधारित व्यवस्था से समस्या का स्थायी समाधान संभव नहीं है। इसके बजाय रोजगार के अवसर पैदा करने और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर वास्तविक ध्यान देने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि भाजपा अब संगठनात्मक रूप से पहले की तुलना में अधिक एकजुट और मजबूत स्थिति में है तथा परिवर्तन यात्रा के माध्यम से राज्य के विभिन्न हिस्सों में बदलाव की इच्छा स्पष्ट दिखाई दे रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी चुनाव में जनता के समर्थन से राज्य में एक वैकल्पिक सरकार बनेगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भाजपा सरकार बनी तो महिलाओं की सुरक्षा होगी : मिथुन
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी चुनाव में जनता के समर्थन से राज्य में एक वैकल्पिक सरकार बनेगी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News