Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

पार्टी की जर्सी पहनी है तो वफादार रहें, दूसरी टीम के लिए न खेलें : अभिषेक

उन्होंने दावा किया कि राज्य सरकार उन्हें 24 घंटे के भीतर सुरक्षा मुहैया कराएगी

29 Mar 2026

पार्टी की जर्सी पहनी है तो वफादार रहें, दूसरी टीम के लिए न खेलें : अभिषेक

कोलकाता। विधानसभा चुनाव के महासमर के बीच तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने पार्टी के भीतर पनप रही गुटबाजी और संभावित भितरघात को लेकर कड़ा रुख अख्तियार किया है। रविवार को उत्तर 24 परगना के संदेशखाली में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए अभिषेक ने अनुशासन का डंडा चलाते हुए कार्यकर्ताओं को दो-टूक चेतावनी दी। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि पार्टी की हर किसी पर नजर है, इसलिए वफादारी में रत्ती भर भी कमी भारी पड़ सकती है। 
अभिषेक बनर्जी का यह बयान उन कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं के लिए सीधा संदेश माना जा रहा है, जो पर्दे के पीछे रहकर दूसरी पार्टियों के संपर्क में हैं। खेल की शब्दावली का प्रयोग करते हुए उन्होंने कहा कि इसे अंतिम चेतावनी समझें। यदि आपने एक पार्टी की जर्सी पहनी है, तो उसी के प्रति ईमानदार रहें। मैदान में उतरकर दूसरी टीम के लिए खेलने की कोशिश कतई न करें। राजनीतिक हलकों में इस बयान को चुनाव से ठीक पहले संगठन को एकजुट रखने और अंदरूनी बगावत को कुचलने की सोची-समझी रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। अभिषेक ने न केवल अपनों को चेताया, बल्कि विपक्ष पर भी तीखे प्रहार किए। उन्होंने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी और हुमायूं कबीर को सीधी चुनौती देते हुए कहा कि यदि उनमें रत्ती भर भी नैतिकता शेष है, तो वे केंद्र सरकार की सुरक्षा त्याग कर दिखाएं। उन्होंने दावा किया कि राज्य सरकार उन्हें 24 घंटे के भीतर सुरक्षा मुहैया कराएगी। केंद्र पर अल्पसंख्यकों के उत्पीडऩ का आरोप लगाते हुए अभिषेक ने कार्यकर्ताओं को 22-0 का लक्ष्य दिया। उन्होंने हुंकार भरी कि भाजपा को एक इंच भी जमीन नहीं दी जाएगी। 
चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाते हुए तृणमूल महासचिव ने गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मतदान से ठीक पहले उच्चाधिकारियों के तबादले इस तरह किए गए हैं, जिससे राम नवमी के दौरान भाजपा को अशांति फैलाने का अवसर मिल सके। राम नवमी के जुलूसों पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग शस्त्र लेकर और नशे की हालत में उत्सव मनाते हैं, उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम राम के आदर्शों को समझा ही नहीं। जीत के प्रति पूर्ण आत्मविश्वास जताते हुए अभिषेक ने अंत में कहा कि चुनाव के बाद विरोधियों को रेड कार्ड दिखाकर विदा कर दिया जाएगा। उनके इस आक्रामक तेवर ने साफ कर दिया है कि तृणमूल इस बार चुनावी बिसात पर किसी भी प्रकार के ढुलमुल रवैये के पक्ष में नहीं है। 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पार्टी की जर्सी पहनी है तो वफादार रहें : अभिषेक
उन्होंने दावा किया कि राज्य सरकार उन्हें 24 घंटे के भीतर सुरक्षा मुहैया कराएगी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News