Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा

हाईकोर्ट ने कहा 1 महीने में साफ करें बड़ाबाजार का अतिक्रमण

14 Jun 2026

पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा

कोलकाता। हाईकोर्ट ने ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण और जनहित में एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। अदालत ने पूर्वी भारत के एकमात्र पारसी अग्नि मंदिर के जीर्णोद्धार और मरम्मत कार्य के रास्ते में आ रहे सभी रोड़ों को हटाने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने कोलकाता नगर निगम (केएमसी), कोलकाता पुलिस और हेरिटेज कमेटी को सख्त निर्देश जारी करते हुए बड़ा बाजार के इजरा स्ट्रीट स्थित इस मंदिर के आसपास फैले तमाम अवैध कब्जों और अस्थायी दुकानों को एक महीने के भीतर हटाने को कहा है। न्यायमूर्ति अरिंदम मुखोपाध्याय की पीठ ने साफ किया कि इस ए-वन श्रेणी की हेरिटेज इमारत की सुरक्षा के लिए न सिर्फ मंदिर परिसर, बल्कि आसपास की सड़कों और फुटपाथों को भी पूरी तरह अतिक्रमणमुक्त करना होगा। साथ ही, प्रशासन को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि भविष्य में यहाँ दोबारा कोई अवैध कब्जा न जमा सके। 
इस ऐतिहासिक पारसी मंदिर के जीर्णोद्धार की आवश्यकता तब महसूस हुई, जब वर्ष 2024 के अंत में इजरा स्ट्रीट स्थित इस परिसर में भीषण आग लगने के कारण भारी क्षति पहुंची थी। इसके बाद मंदिर ट्रस्ट ने इसके जीर्णोद्धार और पुरानी भव्यता को वापस लाने की योजना तैयार की, लेकिन मंदिर के चारों तरफ और दीवारों से सटकर लगी अवैध दुकानों व अतिक्रमण के कारण मरम्मत का काम शुरू ही नहीं हो सका। निर्माण सामग्री और श्रमिकों के आने-जाने का रास्ता पूरी तरह बंद होने के कारण आखिरकार थक-हारकर मंदिर ट्रस्ट को हाईकोर्ट की शरण लेनी पड़ी।
मामले की सुनवाई के दौरान वहां सालों से जमी जमाए बैठे कुछ स्थानीय दुकानदारों ने दावा किया कि वे दशकों से वहां कारोबार कर रहे हैं और उनके पास वैध दस्तावेज हैं। हालांकि, अदालत के समक्ष पेश की गई आधिकारिक रिपोर्ट ने इन दावों की हवा निकाल दी, जिसमें कहा गया कि 26 इजरा स्ट्रीट परिसर में मौजूद किसी भी व्यक्ति के पास वैध किरायेदारी या लाइसेंस से जुड़ा कोई पुख्ता दस्तावेज नहीं मिला। अदालत ने इस पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि यह विवाद लंबे समय से न्यायिक प्रक्रिया में अटका हुआ है, जिसके चलते इस अमूल्य विरासत का काम रुका पड़ा है।
हाईकोर्ट ने अब आर-पार का रुख अपनाते हुए संबंधित सभी सरकारी विभागों को संयुक्त सर्वेक्षण कर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही पारसी चर्च स्ट्रीट और आसपास की पुरानी इमारतों की मौजूदा स्थिति का भी आकलन किया जाएगा। अदालत ने इस पूरी बेदखली और सर्वेक्षण की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए 15 जुलाई तक की अंतिम समय-सीमा तय कर दी है। हाल के दिनों में कोलकाता के विभिन्न हिस्सों में अतिक्रमण हटाओ अभियान पर अंतरिम रोक लगाने वाले हाईकोर्ट ने इस मामले में साफ कर दिया कि जब बात ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण की हो, तो किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा
हाईकोर्ट ने कहा 1 महीने में साफ करें बड़ाबाजार का अतिक्रमण





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News