Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

चुनाव आयुक्त के साथ बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने दो चरणों में मतदान कराने का दिया सुझाव

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बैठक के बाद बताया कि पार्टी ने आयोग से आग्रह किया है कि आगामी चुनाव एक या दो चरणों में कराए जाएं, ताकि प्रशासनिक प्रबंधन सुचारु रूप से किया जा सके। चुनाव आयोग से उन्होंने पूरे राज्य में केंद्रीय बलों की व्यापक तैनाती किये जाने की मांग भी की।

04 Oct 2025

चुनाव आयुक्त के साथ बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने दो चरणों में मतदान कराने का दिया सुझाव

पटना। चुनाव आयोग और राजनीतिक दलों के बीच पटना के होटल ताज में चल रही अहम बैठक सम्पन्न हो गई। इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने को लेकर दो चरणों में चुनाव संपन्न कराने का महत्वपूर्ण सुझाव दिया है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बैठक के बाद बताया कि पार्टी ने आयोग से आग्रह किया है कि आगामी चुनाव एक या दो चरणों में कराए जाएं, ताकि प्रशासनिक प्रबंधन सुचारु रूप से किया जा सके। चुनाव आयोग से उन्होंने पूरे राज्य में केंद्रीय बलों की व्यापक तैनाती किये जाने की मांग भी की।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कहा कि दियारा (नदी के बीच में बालू से अच्छादित क्षेत्र) जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में, जहां पूर्व में बूथ लूट की घटनाएं सामने आई हैं, वहां किसी भी परिस्थिति में केंद्रीय सुरक्षा बलों को तैनात रखा जाए। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि मतदान केंद्रों पर आने वाली बुर्का पहनी महिलाओं की पहचान सुनिश्चित की जाए, जिससे चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे।

भाजपा ने आयोग से यह भी अनुरोध किया कि सभी मतदाताओं को मतदान से 24 घंटे पहले एसएमएस के माध्यम से सूचित किया जाए, ताकि वे चुनाव के प्रति सजग और तैयार रहें। पार्टी ने राज्य में जल्द से जल्द चुनाव कराए जाने की मांग भी की है। भाजपा नेताओं ने कहा कि चुनाव में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाने चाहिए।

बैठक के बीच राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बैठक की तस्वीरें सोशल मीडिया एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, "मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की अध्यक्षता में चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधु एवं चुनाव आयुक्त डॉ. विवेक जोशी, बिहार के मुख्य चुनाव अधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल तथा आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बिहार के सभी 12 मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ चर्चा जारी है"।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


चुनाव आयुक्त के साथ बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने दो चरणो
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बैठक के बाद बताया कि पार्टी ने आयोग से आग्रह किया है कि आगामी चुनाव एक या दो चरणों में कराए जाएं, ताकि प्रशासनिक प्रबंध





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News