Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

टी-20 विश्व कप के रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड ने नेपाल को 4 रन से हराया

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए थे। जवाब में नेपाल की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 180 रन ही बना सकी।

08 Feb 2026

टी-20 विश्व कप के रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड ने नेपाल को 4 रन से हराया

मुंबई। आईसीसी टी-20 विश्व कप 2026 में रविवार को इंग्लैंड और नेपाल के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए ग्रुप सी के इस मैच में नेपाल को आखिरी ओवर में जीत के लिए 10 रन चाहिए थे, लेकिन टीम सिर्फ 5 रन ही बना सकी। इंग्लैंड ने मुकाबला चार रन से जीतकर टूर्नामेंट में विजयी आगाज किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए थे। जवाब में नेपाल की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 180 रन ही बना सकी।

इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ 185 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल को चौथे ओवर में पहला झटका लगा। आसिफ शेख 7 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद 42 के स्कोर पर सलामी बल्लेबाज कुसल भुर्तेल 17 गेंदों में 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे। नेपाल की पारी को कप्तान रोहित पौडेल और दीपेंद्र सिंह ने संभाला और दोनों ने टीम को 12 ओवर में 100 रन के पार पहुंचाया। हालांकि, 15वें ओवर में दीपेंद्र 29 गेंदों में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 44 रन बनाकर आउट हो गए। अगले ही ओवर में कप्तान रोहित पौडेल भी 34 गेंदों में 39 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। फिर 146 रन पर नेपाल का पांचवां विकेट आरिफ शेख के रूप में गिरा, जिन्होंने 8 गेंदों में 10 रन बनाए। अंतिम ओवरों में लोकेश बम ने संघर्ष जारी रखा और 18वें ओवर में जोफ्रा आर्चर को दो छक्के जड़े। नेपाल को आखिरी दो ओवर में जीत के लिए 24 रन चाहिए थे, लेकिन टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। लोकेश बम 20 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 39 रन बनाकर नाबाद लौटे।

इंग्लैंड की ओर से लियाम डॉसन ने 2 विकेट लिए, जबकि सैम कर्रन, विल जैक्स, ल्यूक वुड और जोफ्रा आर्चर को एक-एक सफलता मिली।

इससे पहले इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही। सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट एक रन बनाकर आउट हुए, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर 26 रन ही बना सके। टॉम बैंटन भी सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद जैकब बेथेल और कप्तान हैरी ब्रूक ने पारी को संभालते हुए रन गति बढ़ाई। बेथेल ने 35 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 55 रन की तेज पारी खेली। ब्रूक ने 32 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों के साथ 53 रन बनाए। अंतिम ओवरों में विल जैक्स ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए महज 18 गेंदों में नाबाद 39 रन ठोक दिए, जिससे इंग्लैंड 184 के मजबूत स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रहा।

नेपाल की ओर से दीपेंद्र सिंह एयरी और नंदन यादव ने 2-2 विकेट लिए, जबकि शेर मल्ला और संदीप लामिछाने को एक-एक विकेट मिला।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


टी-20 विश्व कप के रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड ने नेपाल को 4
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए थे। जवाब में नेपाल की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 180 रन ही बना सकी।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News