Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

बंगाल में एसआईआर के दौरान जुलाई 2025 के बाद जारी आवासीय प्रमाण पत्र जांच के दायरे में

पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत दावों और आपत्तियों की सुनवाई के दौरान प्रस्तुत किए जाने वाले आवासीय प्रमाण पत्र अब भारतीय निर्वाचन आयोग की कड़ी निगरानी में रहेंगे। आयोग ने स्पष्ट किया है कि जुलाई 2025 के बाद राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए निवास प्रमाण पत्रों की विशेष जांच की जाएगी।

26 Dec 2025

बंगाल में एसआईआर के दौरान जुलाई 2025 के बाद जारी आवासीय प्रमाण पत्र जांच के दायरे में

कोलकाता, 26 दिसंबर (हि.स.)। पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत दावों और आपत्तियों की सुनवाई के दौरान प्रस्तुत किए जाने वाले आवासीय प्रमाण पत्र अब भारतीय निर्वाचन आयोग की कड़ी निगरानी में रहेंगे। आयोग ने स्पष्ट किया है कि जुलाई 2025 के बाद राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए निवास प्रमाण पत्रों की विशेष जांच की जाएगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से जुड़े सूत्रों के अनुसार, आयोग ने पहले ही जिला मजिस्ट्रेटों और जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे ऐसे मतदाताओं द्वारा पेश किए गए निवास प्रमाण पत्रों की प्रामाणिकता की गहन जांच करें, जिनका वर्ष 2002 की मतदाता सूची से कोई सीधा या पारिवारिक संबंध नहीं पाया गया है। ऐसे मतदाताओं को अनमैप्ड मतदाता के रूप में चिह्नित किया गया है।

निवास प्रमाण पत्रों की जांच दो आधारों पर की जाएगी। पहला यह देखा जाएगा कि प्रमाण पत्र असली हैं या फर्जी। दूसरा यह जांचा जाएगा कि ये प्रमाण पत्र वास्तव में राज्य के योग्य और स्थायी निवासियों को ही जारी किए गए हैं या नहीं। सुनवाई के दौरान प्रस्तुत दस्तावेजों की जांच दो स्तरों पर होगी। पहले स्तर पर निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी जांच करेंगे और दूसरे स्तर पर जिला निर्वाचन अधिकारी इसकी समीक्षा करेंगे।

भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सूक्ष्म पर्यवेक्षकों को भी निर्देश दिया गया है कि वे सुनवाई सत्रों के दौरान निवास प्रमाण पत्र जमा करने वाले मतदाताओं पर विशेष नजर रखें और किसी भी संदिग्ध मामले की जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दें।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के सूत्रों का कहना है कि यह फैसला विभिन्न विपक्षी दलों की शिकायतों के बाद लिया गया है। इन शिकायतों में आरोप लगाया गया था कि राज्य प्रशासन ने बिना समुचित पृष्ठभूमि जांच के बड़ी संख्या में निवास प्रमाण पत्र जारी किए हैं।

पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी पहले भी इस मुद्दे को जोरशोर से उठाते रहे हैं। उनका आरोप रहा है कि अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को भी निवास प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं।

विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत दावों और आपत्तियों की सुनवाई शनिवार से शुरू होगी। इसके बाद सुनवाई के दौरान प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों की समीक्षा की जाएगी। अंतिम मतदाता सूची 14 फरवरी को प्रकाशित की जाएगी। इसके तुरंत बाद भारतीय निर्वाचन आयोग पश्चिम बंगाल में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा करेगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल में एसआईआर के दौरान जुलाई 2025 के बाद जारी आवासीय प्रम
पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत दावों और आपत्तियों की सुनवाई के दौरान प्रस्तुत किए जाने वाले आवासीय प्रमाण पत्र अब भारतीय निर्वाचन आय





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News