Please wait
अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic

दमदम और जादवपुर में प्रधानमंत्री ने कहा - पहले चरण के मतदान ने बंगाल में बदलाव काे मजबूत किया है

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लंबे समय से बंगाल में बदलाव की जो लहर दिख रही थी, पहले चरण के मतदान ने उसे मजबूत कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पक्ष में जो समर्थन सामने आया है, उसने विजय का शंखनाद कर दिया है।

24 Apr 2026

दमदम और जादवपुर में प्रधानमंत्री ने कहा - पहले चरण के मतदान ने बंगाल में बदलाव काे मजबूत किया है

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दमदम और जादवपुर में दो जनसभाओं को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि पहले चरण के मतदान ने राज्य में परिवर्तन की लहर पर मुहर लगा दी है और भाजपा के पक्ष में स्पष्ट जनसमर्थन दिखाई दे रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लंबे समय से बंगाल में बदलाव की जो लहर दिख रही थी, पहले चरण के मतदान ने उसे मजबूत कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पक्ष में जो समर्थन सामने आया है, उसने विजय का शंखनाद कर दिया है।

उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिस बंगाल में लोकतंत्र के मंदिर को कुचलने का प्रयास किया गया, उसी बंगाल की जनता ने मतदान के जरिए लोकतंत्र का पुनर्निर्माण किया है। उन्होंने मतदाताओं से दूसरे चरण में इस जनादेश को और मजबूत करने की अपील की।

दमदम की सभा में प्रधानमंत्री मोदी ने महिला सुरक्षा को प्रमुख मुद्दा बनाते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस महिला विरोधी पार्टी है, जबकि भाजपा महिला नेतृत्व वाले विकास मॉडल पर काम करती है। उन्होंने कहा कि बंगाल की हर बेटी को भरोसा दिलाने आए हैं कि भाजपा उनके सपनों को टूटने नहीं देगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद महिलाओं को सशक्त बनाने, रोजगार देने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अनेक योजनाएं लागू की जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं के खिलाफ अन्याय के पुराने मामलों को दोबारा खोला जाएगा और दोषियों पर कार्रवाई होगी।

उन्होंने कहा कि 21वीं सदी के बंगाल की नई गाथा नारी शक्ति लिखेगी और राज्य की महिलाएं अब बदलाव चाहती हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में आयुष्मान भारत योजना लागू नहीं है, जिसके कारण गरीब और मध्यम वर्ग के लोग मुफ्त इलाज की सुविधा से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर लोगों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ राज्य के लोगों तक पूरी तरह पहुंचाने के लिए डबल इंजन सरकार जरूरी है। उनके अनुसार, जब केंद्र और राज्य की सरकार साथ काम करती हैं तो विकास की गति कई गुना बढ़ जाती है।

प्रधानमंत्री ने दमदम की क्षेत्रीय समस्याओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यहां जलजमाव, पुरानी जल निकासी व्यवस्था, ट्रैफिक जाम और अव्यवस्थित शहरी ढांचे जैसी समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं। भाजपा आधुनिक और योजनाबद्ध दमदम बनाना चाहती है।

जादवपुर की सभा में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले 15 वर्षों में तृणमूल कांग्रेस ने केवल बंगाल को लूटा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भर्ती घोटाला, चिटफंड घोटाला, खनन घोटाला और राशन घोटाले ने राज्य की छवि को नुकसान पहुंचाया है। बंगाल की पहचान को कमजोर किया गया है, घुसपैठियों को बसाया जा रहा है, जमीनों पर कब्जा हो रहा है और लोगों के रोजगार छीने जा रहे हैं। कहा कि बंगाल के युवाओं को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में पलायन करना पड़ रहा है, जबकि राज्य में उद्योग और निवेश की अपार संभावनाएं हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने जादवपुर विश्वविद्यालय का उल्लेख करते हुए कहा कि यह संस्थान कभी अपनी शैक्षणिक प्रतिष्ठा और राष्ट्रवादी परंपरा के लिए जाना जाता था, लेकिन अब वहां अशांति और अव्यवस्था का माहौल बना दिया गया है। छात्रों को पढ़ाई के बजाय संघर्ष की स्थिति में धकेला जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस का स्मरण करते हुए कहा कि बंगाल एक नए आंदोलन के दौर में है। उन्होंने जनता से कहा कि एक वोट के जरिए राज्य को भय, भ्रष्टाचार, सिंडिकेट राज, महिलाओं पर अत्याचार, बेरोजगारी और घुसपैठ से मुक्ति दिलाई जा सकती है।

उन्होंने कहा कि 4 मई को जब नतीजे आएंगे, तब तृणमूल कांग्रेस के गुंडों के पास छिपने की कोई जगह नहीं होगी और जनता लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगी।

संबोधन के अंत में प्रधानमंत्री मोदी ने मतदाताओं से दूसरे चरण में भारी मतदान करने और भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा सरकार बनने पर राज्य को नई दिशा, तेज विकास, बेहतर कानून व्यवस्था और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दमदम और जादवपुर में प्रधानमंत्री ने कहा - पहले चरण के मतदान
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लंबे समय से बंगाल में बदलाव की जो लहर दिख रही थी, पहले चरण के मतदान ने उसे मजबूत कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पक्ष में जो सम





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News