Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

मप्र के इंदौर में दूषित पानी पीने से 14वीं मौत, 162 लोग अब भी अस्पतालों में भर्ती

अब तक ऐसे 2456 मरीजों की पहचान की जा चुकी है, जिनमें से 162 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से 26 मरीज जिंदगी और मौत के बीच आईसीयू में संघर्ष कर रहे हैं। आज सुबह मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सात मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये के चेक दिए।
 

01 Jan 2026

मप्र के इंदौर में दूषित पानी पीने से 14वीं मौत, 162 लोग अब भी अस्पतालों में भर्ती

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी पीने से बीमार होने वाले लोगों की संख्या के साथ ही मृतकों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को एक मरीज की मौत हो गई। इसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है।

अब तक ऐसे 2456 मरीजों की पहचान की जा चुकी है, जिनमें से 162 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से 26 मरीज जिंदगी और मौत के बीच आईसीयू में संघर्ष कर रहे हैं। आज सुबह मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सात मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये के चेक दिए।

आज इंदौर में दूषित पानी से 14वीं मौत हुई। मृतक का नाम अरविंद (43) पुत्र हीरालाल निवासी कुलकर्णी भट्टा है। वह गत रविवार को भगीरथपुरा में काम करने के लिए पहुंचा था, तभी तबीयत खराब हो गई और वह घर लौट गया। इस पर घर पर रहकर ही दवाइयां ले रहा था। इसके बाद परिजन उसे लेकर एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे बुधवार देर रात भागीरथपुरा क्षेत्र के 13 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें उर्मिला यादव (60), नंदलाल पाल (75), उमा कोरी (31), मंजूला (74), ताराबाई कोरी (70), गोमती रावत (50), सीमा प्रजापत (50) जीवन लाल बरेडे (80), अव्यान साहू (5 माह), संतोष बिगोलिया, अशोक लाल पंवार, सुमित्रा बाई और शंकर भाया (70) शामिल हैं।

भागीरथपुरा क्षेत्र में अब भी नए मरीज सामने आ रहे हैं। शहर के 14 सरकारी और निजी अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। अभी दूषित पानी से प्रभावित 162 लोग अस्पतालों में भर्ती हैं। इधर, आज सुबह मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भागीरथपुरा इलाके में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सात मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये के चेक दिए। परिजन ने मंत्री की मौजूदगी में नाराजगी जताते हुए कहा कि हमें आपका चेक नहीं चाहिए।

भागीरथपुरा से लगे अन्य क्षेत्रों में भी संक्रमण फैलने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग ने 21 टीमें बनाई हैं, जिसमें डाक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, एएनएम और आशा कार्यकर्ता शामिल हैं। इसके अलावा, 11 एंबुलेंस भी तैनात की गई हैं। प्रशासन ने निजी चिकित्सालयों में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों के साथ-साथ राजस्व अधिकारियों को समन्वय के लिए तैनात किया है। अब तक 7992 घरों का सर्वेक्षण किया गया है।

अपर मुख्य सचिव दुबे ने किया क्षेत्र का निरीक्षण, टंकी व घरों से लिए सैंपल

इस मामले को लेकर अपर मुख्य सचिव संजय दुबे ने गुरुवार को प्रभावित क्षेत्र भागीरथपुरा का निरीक्षण किया। उन्होंने पानी की टंकी से सप्लाई पानी एवं क्षेत्र में नगर निगम की टीम ने चेक किया। टंकी एवं घरों से पानी के सैंपल लिए गए। जलप्रदाय के दौरान किए गए पानी सप्लाई को स्वयं हाथ में लेकर चेक किया और रहवासियों से चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र में जलप्रदाय एवं सीवरेज की लाइन लीकेज हेतु किए गए कार्यों का भी अवलोकन किया और भागीरथपुरा स्थित आयुष्मान आरोग्य संजीवनी क्लिनिक का भी निरीक्षण किया।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बिगड़े बोल

इधर, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बिगड़े बोल सामने आए हैं। इंदौर में दूषित पानी से हुई मौत को लेकर उन्होंने विवादित बयान दिया है। बुधवार की रात मुख्यमंत्री की बैठक के बाद मंत्री विजयवर्गीय ने मीडिया के सवाल पर भड़कते हुए कहा कि ‘छोड़ो यार तुम फोकट प्रश्न मत पूछो...।’ इतना ही नहीं उन्होंने शब्दों की मर्यादा लांघते हुए अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, विजवर्गीय से निजी अस्पतालों में भर्ती मरीजों के बिल भुगतान को लेकर सवाल किया गया। जिस पर वे बिफर गए। हालांकि, मामला तूल पकड़ता देख मंत्री ने खेद जताया है।

कांग्रेस ने इस्तीफा मांगा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने वीडियो पोस्ट कर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से इस्तीफा मांगा है। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा कि इंदौर में ज़हरीला पानी पीने से मौतों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन भाजपा नेताओं की बदतमीज़ी और अहंकार जस का तस बना हुआ है। इस जहरीले पानी की ज़िम्मेदारी पर सवाल किया जाए तो मंत्री जी पत्रकार पर अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादवजी, न पीड़ितों को मुफ़्त इलाज मिल रहा है, न संवेदना, ऊपर से आपके मंत्री अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे मंत्रियों से नैतिकता के आधार पर तत्काल इस्तीफा लीजिए।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मप्र के इंदौर में दूषित पानी पीने से 14वीं मौत, 162 लोग अब भ
अब तक ऐसे 2456 मरीजों की पहचान की जा चुकी है, जिनमें से 162 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से 26 मरीज जिंदगी और मौत के बीच आईसीयू में संघर्ष कर रहे हैं। आज स





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News