Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

केरल में यौन उत्पीड़न के आरोप में कांग्रेस से निष्कासित विधायक राहुल ममकूटथिल को पुलिस ने हिरासत में लिया

पुलिस ने यह कार्रवाई उनके खिलाफ दर्ज यौन उत्पीड़न के एक मामले में की। ममकूटथिल पलक्कड़ से विधायक हैं। पिछले साल चार दिसंबर को केरल कांग्रेस ने राहुल ममकूटथिल को पार्टी से बाहर दिया था।

11 Jan 2026

केरल में यौन उत्पीड़न के आरोप में कांग्रेस से निष्कासित विधायक राहुल ममकूटथिल को पुलिस ने हिरासत में लिया

तिरुवनंतपुरम (केरल। कांग्रेस (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस) से निष्कासित विधायक राहुल ममकूटथिल को शनिवार देररात केरल पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई उनके खिलाफ दर्ज यौन उत्पीड़न के एक मामले में की। ममकूटथिल पलक्कड़ से विधायक हैं। पिछले साल चार दिसंबर को केरल कांग्रेस ने राहुल ममकूटथिल को पार्टी से बाहर दिया था।

पुलिस ने आज सुबह बताया कि राहुल ममकूटथिल को शनिवार आधीरात पलक्कड़ से एक यौन उत्पीड़न मामले में हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार, पथानामथिट्टा जिले के एक व्यक्ति की शिकायत के बाद पलक्कड़ विधायक के खिलाफ हाल ही में तीसरा यौन उत्पीड़न मामला दर्ज किया गया था। विशेष जांच दल उनके खिलाफ इसी तरह के दो अन्य मामलों की जांच कर रही है। विशेष जांच दल को नए मामले की जांच भी सौंपी गई है। ममकूटथिल पलक्कड़ में एक होटल में ठहरे हुए थे। उनको आधीरात होटल से हिरासत में लेकर पथानामथिट्टा लाया गया।

पुलिस ने बताया कि उनकी औपचारिक गिरफ्तारी बाद में दर्ज की जाएगी। उल्लेखनीय है कि केरल उच्च न्यायालय ने पहले मामले में ममकूटथिल को गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा प्रदान की थी। यह मामला दुष्कर्म और एक महिला को गर्भपात कराने के लिए मजबूर करने के आरोपों से संबंधित है। दूसरे मामले में तिरुवनंतपुरम की एक सत्र अदालत ने उन्हें अग्रिम जमानत दी थी। इन्हीं आरोपों के बाद केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने ममकूटथिल को पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


केरल में यौन उत्पीड़न के आरोप में कांग्रेस से निष्कासित विधा
पुलिस ने यह कार्रवाई उनके खिलाफ दर्ज यौन उत्पीड़न के एक मामले में की। ममकूटथिल पलक्कड़ से विधायक हैं। पिछले साल चार दिसंबर को केरल कांग्रेस ने राहुल ममकूटथिल क





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News