Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

कोलकाता में बेटे ने मां की गला घोंटकर हत्या की, आभूषण लेकर फरार

महिला के पति की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपित की तलाश में छापेमारी कर रही है

25 Mar 2026

कोलकाता में बेटे ने मां की गला घोंटकर हत्या की, आभूषण लेकर फरार

कोलकाता। उत्तर कोलकाता के बागुईहाटी इलाके में एक युवक पर अपनी मां की गला घोंटकर हत्या करने का सनसनीखेज आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपित घर का दरवाजा बाहर से बंद कर आभूषण लेकर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस के अनुसार रंजीत चक्रवर्ती और उनकी पत्नी रूमा चक्रवर्ती बागुईहाटी के जगतपुर क्षेत्र में कठपोल के पास एक किराए के भूतल फ्लैट में रहते थे। वे लगभग छह महीने पहले ही इस मकान में रहने आए थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक मंगलवार को रूमा के पहले विवाह से पुत्र रुद्रदीप अपनी मां से मिलने आया था और वहीं रुका हुआ था।
बताया जा रहा है कि मां के पुनर्विवाह को लेकर दोनों के बीच तीखी कहासुनी हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि हाथापाई की नौबत आ गई। आरोप है कि गुस्से में आकर रुद्रदीप ने दुपट्टे से अपनी मां का गला घोंट दिया। इसके बाद वह घर में रखे सोने के आभूषण लेकर दरवाजा बंद कर फरार हो गया।
देर रात जब रूमा के पति रंजीत चक्रवर्ती घर लौटे तो उन्होंने दरवाजा बाहर से बंद पाया। उन्होंने पहले रिश्तेदारों से संपर्क कर पत्नी के बारे में जानकारी ली, लेकिन कोई सूचना नहीं मिलने पर मकान मालिक की मदद से अतिरिक्त चाबी लेकर घर का दरवाजा खोला। अंदर प्रवेश करने पर रूमा का शव बिस्तर पर पड़ा मिला और उनके गले में दुपट्टा कसकर बंधा हुआ था।
घटना की सूचना बागुईहाटी थाने को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य तथा न्यायिक जांच से जुड़े नमूने एकत्र किए। शव को बुधवार सुबह आर जी कर चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल भेजा गया, जहां शव परीक्षण कराया जाएगा।
महिला के पति की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपित की तलाश में छापेमारी कर रही है। स्थानीय लोगों से पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपित नशे का आदी है।
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हत्या का कारण केवल पारिवारिक विवाद था या इसके पीछे धन संबंधी कोई अन्य विवाद भी था। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बेटे ने मां की गला घोंटकर हत्या की, आभूषण लेकर फरार
महिला के पति की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपित की तलाश में छापेमारी कर रही है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News