Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कोलकाता में अमित शाह ने राज्य भाजपा नेतृत्व से क्षेत्रवार हालात की ली रिपोर्ट

शाह ने क्षेत्रवार राजनीतिक और सामाजिक हालात की विस्तृत जानकारी ली । मौजूद नेताओं से खुलकर सुझाव भी मांगे।

31 Dec 2025

कोलकाता में अमित शाह ने राज्य भाजपा नेतृत्व से क्षेत्रवार हालात की ली रिपोर्ट

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार रात राज्य भाजपा की कोर कमेटी के साथ अहम बैठक की। शाह ने क्षेत्रवार राजनीतिक और सामाजिक हालात की विस्तृत जानकारी ली । मौजूद नेताओं से खुलकर सुझाव भी मांगे।

बैठक में उपस्थित राज्य समिति के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि सॉल्ट लेक स्थित भाजपा कार्यालय में कोर कमेटी की बैठक हुई। बैठक में राज्य भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी, केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार और शांतनु ठाकुर के साथ संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी और केंद्रीय पर्यवेक्षक मौजूद रहे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, शाह ने हर क्षेत्र की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर विशेष जोर दिया।

बैठक में ‘सेटिंग थ्योरी’ का मुद्दा भी उठा। पत्रकार वार्ता के दौरान इस सवाल पर सार्वजनिक रूप से असंतोष न जताने वाले शाह ने कोर कमेटी की बैठक में इस पर नाराजगी व्यक्त की। भाजपा सूत्रों का कहना है कि शाह ने साफ तौर पर कहा कि इस तरह की अटकलों को वह बिल्कुल पसंद नहीं करते। इस दौरान आगामी चुनाव को लेकर पार्टी के कार्यक्रमों, तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ आंदोलनों और संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा की गई।

भाजपा सूत्रों के मुताबिक, शाह ने आश्वासन दिया कि मतुआ समुदाय के नाम बड़ी संख्या में मतदाता सूची से न हटें, इसकी जिम्मेदारी वह स्वयं लेंगे। साथ ही तृणमूल कांग्रेस द्वारा मतुआ इलाकों में डर का माहौल बनाकर राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिशों को नाकाम करने का भरोसा भी दिया।

कोर कमेटी की बैठक के बाद अमित शाह न्यू टाउन के तालकुठी पहुंचे, जहां उन्होंने रात्रि विश्राम किया। वहीं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ समन्वय बैठक भी हुई। इस बैठक में संघ और भाजपा के बीच राष्ट्रीय स्तर पर समन्वय की जिम्मेदारी संभालने वाले वरिष्ठ पदाधिकारी अरुण कुमार सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। हालांकि बैठक के बाद संघ नेतृत्व ने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की। उसमें शामिल बंगाल के प्रचार प्रमुख जिष्णु बसु ने कहा कि यह आंतरिक बैठक थी। इसके बारे में कोई ऐसी बात नहीं है जो बाहर बताई जाए।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कोलकाता में अमित शाह ने राज्य भाजपा नेतृत्व से क्षेत्रवार हा
शाह ने क्षेत्रवार राजनीतिक और सामाजिक हालात की विस्तृत जानकारी ली । मौजूद नेताओं से खुलकर सुझाव भी मांगे।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News