Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

मेरे समय बेहाला में चुपचाप फूल पर पड़ती थी मुहर, अब कहा पड़ेगा पता नहीं : पार्थ

उन्होंने टिप्पणी की कि बजट सुनने के बाद ऐसा प्रतीत होता है कि राज्य पर कर्ज का बोझ और बढ़ गया है

08 Feb 2026

मेरे समय बेहाला में चुपचाप फूल पर पड़ती थी मुहर, अब कहा पड़ेगा पता नहीं : पार्थ

कोलकाता। विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी के एक ताजा बयान ने राजनीतिक गलियारे में भूचाल ला दिया है। शिक्षक भर्ती घोटाले में जमानत पर बाहर आए पार्थ चटर्जी ने अपनी पुरानी विधानसभा बेहाला पश्चिम के चुनावी समीकरणों पर टिप्पणी करते हुए संकेतों में बहुत कुछ कह दिया है। उनके इस बयान को पार्टी के भीतर बदलते शक्ति संतुलन और उनके भविष्य के दांव के तौर पर देखा जा रहा है। अतीत की याद और भविष्य पर सवाल बेहाला में अपनी राजनीतिक पकड़ का जिक्र करते हुए पार्थ चटर्जी ने कहा कि जब मैं सक्रिय था, तब बेहाला में चुपचाप फूल के निशान पर मुहर लगती थी। अब कौन, कहां मुहर लगाएगा, मैं नहीं जानता। शायद आज भी वही स्थिति हो, लेकिन अब वह गति और तीव्रता नजर नहीं आती। 
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस बयान के जरिए उन्होंने परोक्ष रूप से वर्तमान नेतृत्व की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं और अपनी उपयोगिता की याद दिलाई है। पार्टी से वफादारी, लेकिन संपर्कों की कमी का दर्द अपनी वर्तमान स्थिति पर चर्चा करते हुए पार्थ ने बताया कि वे आज भी खुद को तृणमूल का हिस्सा मानते हैं, लेकिन केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई ने उनके संबंधों के ताने-बाने को तोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान मोबाइल जब्त होने से मेरे पास अब पार्टी के कई बड़े मंत्रियों के नंबर तक नहीं हैं। लेकिन कार्यकर्ता ही मेरी असली पूंजी हैं और मैं उनके भरोसे खड़ा हूं। चुनाव लडऩे के सवाल पर उन्होंने पत्ता नहीं खोला और कहा कि समय आने पर ही इस पर फैसला होगा। सरकार की आर्थिक नीति पर भी साधा निशाना हैरानी की बात यह रही कि पार्थ चटर्जी ने न केवल राजनीतिक बल्कि राज्य के बजट पर भी बेबाक राय रखी। उन्होंने टिप्पणी की कि बजट सुनने के बाद ऐसा प्रतीत होता है कि राज्य पर कर्ज का बोझ और बढ़ गया है। हालांकि, उन्होंने विधानसभा की स्टैंडिंग कमेटियों में जगह देने के लिए अध्यक्ष का आभार जताया। जेल से लौटने के बाद पार्थ की यह सक्रियता तृणमूल के लिए असहज स्थिति पैदा कर सकती है, खासकर तब जब वे खुद को अब भी ममता बनर्जी का सिपाही बता रहे हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मेरे समय बेहाला में चुपचाप फूल पर पड़ती थी मुहर : पार्थ
उन्होंने टिप्पणी की कि बजट सुनने के बाद ऐसा प्रतीत होता है कि राज्य पर कर्ज का बोझ और बढ़ गया है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News