Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान में अमित शाह ने कहा- चार मई को खिलाएंगे जीत की मिठाई

अमित शाह ने कहा कि पहले चरण के मतदान में भाजपा को 110 से अधिक सीटों पर बढ़त मिलेगी और आगामी चार मई को जीत के बाद बर्धमान का प्रसिद्ध सीताभोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खिलाकर जीत का जश्न मनाया जाएगा। उन्होंने जमालपुर सीट पर भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील भी की।

25 Apr 2026

पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान में अमित शाह ने कहा- चार मई को खिलाएंगे जीत की मिठाई

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को पूर्व बर्धमान जिले के जमालपुर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राज्य की ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोला और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत का दावा किया।

अमित शाह ने कहा कि पहले चरण के मतदान में भाजपा को 110 से अधिक सीटों पर बढ़त मिलेगी और आगामी चार मई को जीत के बाद बर्धमान का प्रसिद्ध सीताभोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खिलाकर जीत का जश्न मनाया जाएगा। उन्होंने जमालपुर सीट पर भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील भी की।

सभा में केंद्रीय गृह मंत्री ने कानून-व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि पिछले 15 वर्षों में राज्य में महिलाओं के खिलाफ सबसे अधिक अत्याचार हुए हैं। उन्होंने आरजी कर और संदेशखाली जैसी घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा सरकार बनने पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि देश के 20 राज्यों में भाजपा की सरकार है और कहीं भी महिलाओं को शाम सात बजे के बाद घर से बाहर न निकलने जैसी स्थिति नहीं है। उन्होंने दावा किया कि यदि राज्य में भाजपा की सरकार बनी तो महिलाएं आधी रात को भी सुरक्षित बाहर निकल सकेंगी।

अमित शाह ने तृणमूल कांग्रेस पर चुनाव के दौरान हिंसा और डराने-धमकाने की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को डराया नहीं जा सकता तथा कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में परिवर्तन की लहर चल रही है और जनता इस बार सत्ता बदलने का मन बना चुकी है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान में अमित शाह ने कहा- चार मई को
अमित शाह ने कहा कि पहले चरण के मतदान में भाजपा को 110 से अधिक सीटों पर बढ़त मिलेगी और आगामी चार मई को जीत के बाद बर्धमान का प्रसिद्ध सीताभोग प्रधानमंत्री नरेंद्





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News