Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

रायबरेली में राहुल बोले,'देश में अब आने वाला है आर्थिक तूफ़ान'

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल रायबरेली में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि किसान, छोटे व्यापारी, आम आदमी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। प्रधानमंत्री ख़ुद विदेश जा रहे हैं जबकि दूसरों को जाने से रोक रहे हैं।

19 May 2026

रायबरेली में राहुल बोले,'देश में अब आने वाला है आर्थिक तूफ़ान'

रायबरेली। लाेकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार काे अपने दाे दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरे के पहले दिन रायबरेली में कहा कि देश में अब आर्थिक तूफ़ान आने वाला है। प्रधानमंत्री मोदी ने जो ढांचा बनाया था, वह टूटने वाला है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल रायबरेली में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि किसान, छोटे व्यापारी, आम आदमी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। प्रधानमंत्री ख़ुद विदेश जा रहे हैं जबकि दूसरों को जाने से रोक रहे हैं।

दरअसल, राहुल गांधी रायबरेली संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को रायबरेली पहुंचे हैं। यहां कार्यकर्ताओं ने चूरूवा बॉर्डर पर राहुल गांधी का भव्य स्वागत किया। चूरूवा बॉर्डर पर स्थित हनुमान मंदिर पर उन्होंने मत्था टेका और आशीर्वाद लिया। इस दौरान बाहर मौजूद कार्यकर्ता उनके पक्ष में नारेबाज़ी कर रहे थे। राहुल इसके बाद बछरावां पहुंचे। भक्तिन खेड़ा गाँव में सांसद निधि से बने बारात घर का उद्घाटन किया। 15 लाख की लागत से बने इस बारात घर का शिलान्यास भी राहुल ने किया था।

इसके अलावा राहुल गांधी अन्य कई कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। यहां वह लोगों से सीधे रूबरू होंगे। कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। राहुल गांधी का लालगंज में महिलाओं के साथ बैठक कर संवाद करने का कार्यक्रम है। मंगलवार शाम को वह भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। जहां रात्रि विश्राम के बाद बुधवार को सुबह जनप्रतिनिधियों के साथ ही संगठन के लोगों व जनता से मुलाकात करेंगे। इसके बाद लोधवारी में बीरा पासी की मुर्ति पर पुष्प अर्पित कर जन प्रतिनिधियों से बात करेंगे। सांसद राहुल गांधी का अमेठी में भी एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके साथ ही दिवंगत कांग्रेस नेता योगेंद्र मिश्रा के आवास जाएंगे। वहां परिजनों से मुलाकात कर उनको सांत्वना देंगे। इसके बाद लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


रायबरेली में राहुल बोले,'देश में अब आने वाला है आर्थिक तूफ़ान
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल रायबरेली में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि किसान, छोटे व्यापारी, आम आदमी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। प्रधानमंत्री ख़ुद विदेश





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News