Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

शुरुआत में ऐसा लग रहा था जैसे हम टेस्ट मैच खेल रहे हों: शुभमन गिल

मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 155 रन बनाए, इसके बाद मैच में बारिश ने कई बार खलल डाली और अंत में गुजरात को 19 ओवर में 147 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे गुजरात ने 7 विकेट के नुकसान पर आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया।

07 May 2025

शुरुआत में ऐसा लग रहा था जैसे हम टेस्ट मैच खेल रहे हों: शुभमन गिल

मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) के रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर मुंबई इंडियंस को 3 विकेट से हरा दिया।

मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 155 रन बनाए, इसके बाद मैच में बारिश ने कई बार खलल डाली और अंत में गुजरात को 19 ओवर में 147 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे गुजरात ने 7 विकेट के नुकसान पर आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया।

मैच के बाद कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि जब टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो हालात टेस्ट मैच जैसे महसूस हो रहे थे। हवा तेज़ चल रही थी और बारिश की वजह से बल्लेबाज़ी करना बेहद कठिन हो गया था।

पावरप्ले में संभलकर खेली क्रिकेट

गिल ने कहा, "पावरप्ले के दौरान हमारा गेम प्लान बिल्कुल अलग था। चार से पांच ओवर तक ऐसा लग रहा था जैसे हम टेस्ट मैच खेल रहे हों। हमें सामान्य क्रिकेट खेलनी पड़ी। पावरप्ले के बाद सोचा कि अब अपने गेम पर लौटते हैं, लेकिन बारिश बार-बार बाधा डाल रही थी।"

गुजरात ने पावरप्ले में सिर्फ 29 रन बनाए, लेकिन इसके बाद गिल और जोस बटलर ने 72 रन की अहम साझेदारी कर पारी को संभाला। फिर गिल और शर्फेन रदरफोर्ड के बीच तेज़ साझेदारी भी हुई, लेकिन अचानक टीम ने 15 गेंदों में 13 रन पर 4 विकेट गंवा दिए, जिससे लय टूट गई और गुजरात डकवर्थ-लुईस स्कोर से भी पीछे हो गई।

ड्रेसिंग रूम में छाए थे निराशा के बादल

गिल ने कहा, "उस वक्त ड्रेसिंग रूम में काफी निराशा थी, क्योंकि एक समय हम गेम में काफी आगे थे। फिर जैसे ही वो 4 ओवर का खराब सत्र आया, 13 रन पर 4 विकेट चले गए, तो ऐसा लगा जैसे कोई टेस्ट मैच का सत्र हमारे खिलाफ चला गया हो। वो समय काफी फ्रस्ट्रेटिंग था, लेकिन यूनिवर्स ने हमें एक और मौका दिया और फिर सब ठीक हो गया।"

राशिद खान की वापसी से गिल खुश

गिल ने राशिद खान की तारीफ करते हुए कहा, "सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 3 ओवर में 50 रन देने के बाद उन्होंने शानदार वापसी की। चोट से उबरकर वो जैसे नेट्स में मेहनत कर रहे थे और जिस तरह उन्होंने गेंदबाज़ी की, वो हमारे लिए बहुत अच्छा संकेत है।"

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


शुरुआत में ऐसा लग रहा था जैसे हम टेस्ट मैच खेल रहे हों: शुभम
मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 155 रन बनाए, इसके बाद मैच में बारिश ने कई बार खलल डाली और अंत में गुजरात को 19 ओवर में 147 रनों क





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News