Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

रणजी ट्रॉफी में सरफराज खान ने खेली एक और ऐतिहासिक पारी, 206 गेंदों में लगाया शानदार दोहरा शतक

इस पारी के दौरान सरफराज ने अपना 17वां प्रथम श्रेणी शतक भी पूरा किया, जो 2025–26 सत्र का उनका पहला शतक रहा। 2019–20 सत्र के बाद से रणजी ट्रॉफी में सरफराज से ज्यादा शतक सिर्फ अमनदीप खरे और अनुष्टुप मजूमदार ने लगाए हैं।

23 Jan 2026

रणजी ट्रॉफी में सरफराज खान ने खेली एक और ऐतिहासिक पारी, 206 गेंदों में लगाया शानदार दोहरा शतक

मुंबई। मुंबई के स्टार बल्लेबाज सरफराज खान ने रणजी ट्रॉफी में एक और यादगार पारी खेलते हुए हैदराबाद के खिलाफ दोहरा शतक जड़ दिया। शुक्रवार को सरफराज ने 206 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया, जो उनके प्रथम श्रेणी करियर की पांचवीं डबल सेंचुरी है।

इस पारी के दौरान सरफराज ने अपना 17वां प्रथम श्रेणी शतक भी पूरा किया, जो 2025–26 सत्र का उनका पहला शतक रहा। 2019–20 सत्र के बाद से रणजी ट्रॉफी में सरफराज से ज्यादा शतक सिर्फ अमनदीप खरे और अनुष्टुप मजूमदार ने लगाए हैं।

सरफराज की यह पारी आखिरकार 219 गेंदों में 227 रन पर समाप्त हुई। उन्होंने अपनी पारी में 19 चौके और 9 छक्के लगाए और 103.65 के शानदार स्ट्राइक रेट से रन बनाए। इस पारी की खास बात भारतीय टीम के साथी गेंदबाज मोहम्मद सिराज के खिलाफ उनका आक्रामक अंदाज रहा, जिनकी गेंदों पर सरफराज ने महज 39 गेंदों में 45 रन बटोर लिए।

हाल के दिनों में सरफराज खान शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने 2025–26 विजय हजारे ट्रॉफी के सातवें राउंड में पंजाब के खिलाफ महज 15 गेंदों में अर्धशतक जड़कर सनसनी मचा दी थी। यह लिस्ट-ए क्रिकेट में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा लगाया गया सबसे तेज अर्धशतक था।

इस दौरान सरफराज ने महाराष्ट्र के अभिजीत काले (1995 में बड़ौदा के खिलाफ 16 गेंदों में अर्धशतक) और बड़ौदा के ऑलराउंडर आतित शेठ (2021 में छत्तीसगढ़ के खिलाफ 16 गेंदों में अर्धशतक) के संयुक्त रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

विजय हजारे ट्रॉफी में सरफराज मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने छह पारियों में 303 रन बनाए, जिसमें उनका औसत 75.75 और स्ट्राइक रेट 190.56 रहा। इसके अलावा 2025–26 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी सरफराज का बल्ला जमकर बोला, जहां वह मुंबई के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने सात मैचों में 329 रन बनाए, औसत 65.80 और स्ट्राइक रेट 203.80 रहा।

सरफराज ने आखिरी बार नवंबर 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में भारत के लिए खेला था, लेकिन इसके बाद से वह घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी बेहतरीन फॉर्म का इनाम उन्हें आईपीएल 2026 की नीलामी में भी मिला, जहां चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें उनके बेस प्राइस 75 लाख रुपये में खरीदा।

सरफराज खान की यह पारी एक बार फिर साबित करती है कि वह घरेलू क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद और आक्रामक बल्लेबाजों में से एक हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


रणजी ट्रॉफी में सरफराज खान ने खेली एक और ऐतिहासिक पारी, 206
इस पारी के दौरान सरफराज ने अपना 17वां प्रथम श्रेणी शतक भी पूरा किया, जो 2025–26 सत्र का उनका पहला शतक रहा। 2019–20 सत्र के बाद से रणजी ट्रॉफी में सरफराज से ज्या





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News