Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

टी-20 विश्व कप में न्यूजीलैंड की टीम ने अफगानिस्तान को पांच विकेट से हराया

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम ने गुलबदीन नईब (63 रन) के अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में छह विकेट पर 182 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड ने विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सीफर्ट की 65 रनों की अर्धशतकीय पारी की मदद से 17.5 ओवर में पांच विकेट खोकर 183 रन बनाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया।

08 Feb 2026

टी-20 विश्व कप में न्यूजीलैंड की टीम ने अफगानिस्तान को पांच विकेट से हराया

चेन्नई। आईसीसी टी-20 विश्व कप में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है। रविवार को चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम खेले गए ग्रुप डी के मुकाबले में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम ने गुलबदीन नईब (63 रन) के अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में छह विकेट पर 182 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड ने विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सीफर्ट की 65 रनों की अर्धशतकीय पारी की मदद से 17.5 ओवर में पांच विकेट खोकर 183 रन बनाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया।

183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही। रचिन रवींद्र बिना खाता खोले आउट हो गए, जबकि फिन एलन सिर्फ एक रन बना सके। इसके बाद टिम सीफर्ट और ग्लेन फिलिप्स ने पारी को संभालते हुए तीसरे विकेट के लिए 74 रनों की अहम साझेदारी की। फिलिप्स ने 25 गेंदों में सात चौकों और एक छक्के की मदद से 42 रन बनाए। सीफर्ट ने 42 गेंदों पर सात चौकों और तीन छक्कों के साथ 65 रनों की शानदार पारी खेली।

न्यूजीलैंड को पांचवां झटका मार्क चैपमैन के रूप में लगा। वह 17 गेंदों पर 28 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद डेरिल मिचेल और कप्तान मिचेल सैंटनर ने तेजी से बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत तक पहुंचा दिया। मिचेल 14 गेंदों पर 25 रन और सैंटनर आठ गेंदों पर 17 रन बनाकर नाबाद रहे।

अफगानिस्तान की ओर से मुजीब उर रहमान ने दो विकेट झटके, जबकि अजमतुल्लाह ओमरजई, राशिद खान और मोहम्मद नबी को एक-एक सफलता मिली।

इससे पहले अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 182 रन बनाए थे। टीम को इब्राहिम जादरान और रहमानुल्लाह गुरबाज ने सधी शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 35 रन जोड़े। हालांकि पावरप्ले में ही दोनों सलामी बल्लेबाजों आउट हो गए। जादरान ने 10 और गुरबाज ने 27 रन बनाए। इसके बाद सेदिकुल्लाह अतल और गुलबदिन नईब ने अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। सेदिकुल्लाह 29 रन बनाकर आउट हुए, जबकि गुलबदिन नईब ने 35 गेंदों में तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 63 रनों की अहम पारी खेली। अंतिम ओवरों में दारविश रसूली (20) और ओमरजई (14) ने तेज रन जोड़े, जबकि मोहम्मद नबी 10 रन बनाकर नाबाद रहे।

न्यूजीलैंड की ओर से लॉकी फर्ग्यूसन ने दो विकेट लिए, जबकि मैट हेनरी, जैकब डफी और रचिन रवींद्र को एक-एक विकेट मिला।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


टी-20 विश्व कप में न्यूजीलैंड की टीम ने अफगानिस्तान को पांच
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम ने गुलबदीन नईब (63 रन) के अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में छह विकेट पर 182 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड ने विकेट





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News