Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची से अब तक 63 लाख से अधिक नाम हटे, 20 लाख नाम अभी भी विचाराधीन

आयोग ने बताया है कि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि से पहले इन सभी मामलों का निपटारा कर लिया जाएगा। राज्य में पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि छह अप्रैल निर्धारित है।
 

30 Mar 2026

पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची से अब तक 63 लाख से अधिक नाम हटे, 20 लाख नाम अभी भी विचाराधीन

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में नाम हटने का मामला सामने आया है। राज्य में लगभग 60 लाख विचाराधीन मतदाताओं में से रविवार रात तक 42 लाख मामलों का निपटारा कर लिया गया है। चुनाव आयोग के सूत्रों के अनुसार अब तक करीब 18 लाख नाम सूची से हटाए जा चुके हैं, जबकि लगभग 20 लाख मतदाताओं के नाम अभी भी विचाराधीन हैं।

आयोग ने बताया है कि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि से पहले इन सभी मामलों का निपटारा कर लिया जाएगा। राज्य में पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि छह अप्रैल निर्धारित है।

इसी बीच चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की चौथी अतिरिक्त मतदाता सूची भी जारी कर दी है (अंतिम सूची सहित कुल पांच सूची)। इस अतिरिक्त सूची में लगभग दो लाख मतदाताओं के नाम शामिल किए गए हैं। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि विचाराधीन मतदाताओं में से कुल कितने नाम अंतिम रूप से हटाए गए हैं। आयोग के सूत्रों का कहना है कि विचाराधीन सूची के 40 से 45 प्रतिशत नाम हटाए गए हैं।

आयोग के आंकड़ों के अनुसार एसआईआर की प्रारूप और अंतिम सूची को मिलाकर अब तक कुल 63 लाख 66 हजार 952 मतदाताओं के नाम हटाए जा चुके हैं। पहली अतिरिक्त सूची से ही करीब 12 लाख नाम हटे थे।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर विचाराधीन मतदाताओं के मामलों का निपटारा न्यायाधीशों की निगरानी में किया जा रहा है। इस कार्य के लिए अन्य राज्यों से भी न्यायिक अधिकारियों को बुलाया गया है।

28 फरवरी को जारी अंतिम मतदाता सूची के समय 60 लाख 6 हजार 675 मतदाता विचाराधीन थे। इन मामलों के निपटारे के लिए कुल 705 न्यायाधीश लगाए गए हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार आयोग चरणबद्ध तरीके से संशोधित सूचियां जारी कर रहा है। इसी क्रम में 23 मार्च को पहली अतिरिक्त सूची जारी की गई थी, हालांकि उसमें कितने मामलों का निपटारा हुआ और कितने नए मतदाता जुड़े, इसकी जानकारी आयोग ने सार्वजनिक नहीं की।

आंकड़ों के अनुसार एसआईआर शुरू होने से पहले राज्य में कुल सात करोड़ 66 लाख 37 हजार 529 मतदाता थे। प्रारूप सूची में 58 लाख 20 हजार 899 नाम हटाए गए थे, जिसके बाद सूची में सात करोड़ आठ लाख 16 हजार 630 मतदाता बचे थे।

इसके बाद 28 फरवरी को जारी अंतिम सूची में और 5 लाख 46 हजार 53 नाम हटाए गए। इस प्रकार 28 फरवरी तक कुल हटाए गए नामों की संख्या 63 लाख 66 हजार 952 हो गई।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची से अब तक 63 लाख से अधिक नाम हटे
आयोग ने बताया है कि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि से पहले इन सभी मामलों का निपटारा कर लिया जाएगा। राज्य में पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि छह





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News