Please wait
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic

लगातार बारिश से कोलकाता के कई इलाके जलमग्न, सड़क यातायात और हवाई सेवाएं प्रभावित

कोलकाता और आसपास के इलाकों में गुरुवार रात से जारी लगातार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। शहर की कई प्रमुख सड़कों पर जलभराव होने से यातायात बाधित है, जबकि स्कूल, कॉलेज और दफ्तर जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

10 Jul 2026

लगातार बारिश से कोलकाता के कई इलाके जलमग्न, सड़क यातायात और हवाई सेवाएं प्रभावित

कोलकाता। कोलकाता और आसपास के इलाकों में गुरुवार रात से जारी लगातार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। शहर की कई प्रमुख सड़कों पर जलभराव होने से यातायात बाधित है, जबकि स्कूल, कॉलेज और दफ्तर जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने सोमवार तक बारिश, गरज के साथ बिजली चमकने और तेज हवाओं का पूर्वानुमान जारी किया है।

गुरुवार रात शुरू हुई बारिश शुक्रवार सुबह तक लगातार जारी रही। दोपहर के समय धर्मतला, सेंट्रल एवेन्यू और मध्य कोलकाता के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई। स्ट्रैंड रोड पर एक बड़ा पेड़ गिरने से कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। हालांकि दक्षिण कोलकाता में बारिश की तीव्रता अपेक्षाकृत कम रही।

सबसे अधिक परेशानी वीआईपी रोड और चिनार पार्क इलाके में देखने को मिली। 45 नंबर बस स्टैंड पूरी तरह पानी में डूब गया और वहां खड़ी बसों के पहिए तक पानी में समा गए। वीआईपी रोड से गुजर रही एक कार बीच सड़क पर बंद हो गई और उसका आधा हिस्सा पानी में डूब गया। बाद में क्रेन की मदद से उसे हटाया गया। कई मोटरसाइकिलों और छोटी कारों के इंजन भी पानी में खराब हो गए, जिससे लंबा जाम लग गया।

चिनार पार्क के अलावा कैखाली, दमदम, बरानगर, बैरकपुर और सोदपुर जैसे निचले इलाकों में भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। कोलकाता एयरपोर्ट जाने वाली सड़क पर भी पानी भर जाने से यात्रियों को परेशानी हुई। खराब मौसम के कारण कुछ समय के लिए उड़ान सेवाएं भी प्रभावित होने की खबर है।

हुगली जिले के चुंचुड़ा नगर पालिका क्षेत्र की मिलिट्री कॉलोनी में कई घरों में पानी घुस गया है। बैंडेल स्टेशन और अंडरपास में पानी भरने से यातायात रोकना पड़ा। धर्मपुर और नलडांगा समेत कई इलाकों में भी लोगों को जलभराव से जूझना पड़ रहा है।

बारिश के बीच प्रशासन की तैयारियों पर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि कोलकाता ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि शुक्रवार सुबह 11 बजे तक शहर में गंभीर जलभराव की स्थिति नहीं थी, लेकिन उसके बाद बारिश तेज होने से हालात बदल गए। विभिन्न इलाकों से जानकारी जुटाई जा रही है और आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

कोलकाता नगर निगम के निकासी विभाग के अधिकारियों ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। शहर में अभी असामान्य स्तर की बारिश नहीं हुई है। जलनिकासी के लिए बूस्टर पंप, छोटे-बड़े पंपिंग स्टेशन और लॉकगेट पूरी तरह सक्रिय हैं तथा निकासी कर्मी लगातार सड़कों पर तैनात हैं। अधिकारियों का कहना है कि यदि एक घंटे में 50 मिलीमीटर से अधिक बारिश होती है तो जलभराव की समस्या बढ़ सकती है, लेकिन उससे निपटने की पूरी तैयारी है।

अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार कोलकाता और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार तक गरज के साथ बारिश जारी रह सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली और उत्तर 24 परगना में भी बारिश का दौर जारी रहेगा। वहीं दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, नदिया, मुर्शिदाबाद तथा पूर्व बर्धमान में अगले कुछ दिनों के दौरान भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। उत्तर बंगाल के कई जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा होने की आशंका जताई गई है।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


लगातार बारिश से कोलकाता के कई इलाके जलमग्न, सड़क यातायात और
कोलकाता और आसपास के इलाकों में गुरुवार रात से जारी लगातार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। शहर की कई प्रमुख सड़कों पर जलभराव होने से यातायात बाध





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News