Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

कोलकाता में आयकर विभाग ने जब्त की 4.54 करोड़ की विदेशी मुद्रा, तीन लोग हिरासत में

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कोलकाता के प्रमुख इलाके से इतनी बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा की बरामदगी को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है

01 Apr 2026

कोलकाता में आयकर विभाग ने जब्त की 4.54 करोड़ की विदेशी मुद्रा, तीन लोग हिरासत में

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 4.54 करोड़ मूल्य की विदेशी मुद्रा जब्त की है। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, पार्क स्ट्रीट थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान यह कार्रवाई की गई। आयकर विभाग को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर अधिकारियों ने अभियान चलाया। इस दौरान चार लाख 75 हजार अमेरिकी डॉलर और तीन लाख थाई बहत बरामद किए गए। भारतीय मुद्रा में इनकी कुल कीमत चार करोड़ 54 लाख 82 हजार 500 रुपये आंकी गई है।
जांच अधिकारियों के अनुसार, जिन तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है, वे इतनी बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा रखने के संबंध में संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद विभाग ने नियमानुसार मामला दर्ज कर उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।
उल्लेखनीय है कि, विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले चुनाव आयोग ने आयकर विभाग सहित केंद्र सरकार की विभिन्न जांच एजेंसियों के साथ बैठक की थी। इन बैठकों में संदिग्ध वित्तीय लेनदेन और अवैध धन के प्रवाह पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए थे।
इसके बाद से ही केंद्रीय और राज्य स्तर की एजेंसियां लगातार सक्रिय हैं। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कोलकाता के प्रमुख इलाके से इतनी बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा की बरामदगी को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
चुनाव प्रक्रिया के मद्देनजर राज्य के विभिन्न हिस्सों में नाका जांच के दौरान चुनाव आयोग की टीमों द्वारा भी बड़ी मात्रा में नकदी जब्त किए जाने की खबरें सामने आई हैं।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आयकर विभाग ने जब्त की 4.54 करोड़ की विदेशी मुद्रा
विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कोलकाता के प्रमुख इलाके से इतनी बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा की बरामदगी को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News