Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

अवैध जमीन कब्जा मामले में ममता के घर के पास तृणमूल नेता के घर आयकर छापा

छापेमारी के विरोध में तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता कुमार साहा और देवाशीष कुमार के आवास के बाहर जुट गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया

17 Apr 2026

अवैध जमीन कब्जा मामले में ममता के घर के पास तृणमूल नेता के घर आयकर छापा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले अवैध जमीन कब्जा और धन शोधन मामले में केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई तेज हो गई है। शुक्रवार को आयकर विभाग की एक टीम ने केंद्रीय सशस्त्र बलों की भारी सुरक्षा में तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेता कुमार साहा के कालीघाट स्थित आवास पर छापेमारी और तलाशी अभियान शुरू किया। यह इलाका मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आधिकारिक आवास के निकट है। कुमार साहा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बेहद खास माने जाते हैं।
सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई उसी मामले से जुड़ी है जिसमें आयकर विभाग की दूसरी टीम तृणमूल कांग्रेस विधायक और नगर निगम के मेयर परिषद के सदस्य देवाशीष कुमार के आवास तथा चुनावी कार्यालय में भी तलाशी ले रही है।
इसी प्रकरण में प्रवर्तन निदेशालय ने भी कोलकाता और आसपास के कई इलाकों में एक रियल एस्टेट कंपनी के दफ्तरों तथा एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के घर पर छापेमारी की है।
छापेमारी के विरोध में तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता कुमार साहा और देवाशीष कुमार के आवास के बाहर जुट गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और केंद्र सरकार विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल नेताओं को परेशान करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।
कुमार साहा किसी निर्वाचित पद पर नहीं हैं, लेकिन उन्हें तृणमूल कांग्रेस का प्रभावशाली संगठनकर्ता माना जाता है। व्यवसायी पृष्ठभूमि वाले साहा को कोलकाता में पार्टी के बड़े कार्यक्रमों में भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी संभालने वाला नेता माना जाता है।
वहीं, देवाशीष कुमार को उनके पारंपरिक रासबिहारी विधानसभा क्षेत्र से एक बार फिर तृणमूल कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है।
जांच एजेंसियों का आरोप है कि इस गिरोह ने फर्जी और जाली दस्तावेज तैयार कर सार्वजनिक जमीन समेत कई भूखंडों पर अवैध कब्जा किया और बाद में उन जमीनों का व्यावसायिक उपयोग करते हुए बड़े रियल एस्टेट परियोजनाएं शुरू कीं।
इस मामले में एक अप्रैल को बेहाला क्षेत्र में कंपनी के एक अधिकारी के घर से एक करोड़ रुपये से अधिक नकद बरामद किया गया था। इसके अलावा कसबा इलाके में एक व्यवसायी के घर से बिना लाइसेंस के हथियार भी मिले थे।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ममता के घर के पास तृणमूल नेता के घर आयकर छापा
छापेमारी के विरोध में तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता कुमार साहा और देवाशीष कुमार के आवास के बाहर जुट गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News