Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

भारत-चीन के बीच 5 साल बाद सीधी उड़ान सेवा आज से होगी बहाल

भारत-चीन के बीच 5 साल बाद सीधी उड़ान सेवा आज से होगी बहाल

26 Oct 2025

भारत-चीन के बीच 5 साल बाद सीधी उड़ान सेवा आज से होगी बहाल

पांच साल के लंबे अंतराल के बाद रविवार से एकबार फिर भारत और चीन के बीच सीधी उड़ान सेवा शुरू होने जा रही है। इंडिगो 26 अक्टूबर से कोलकाता-गुआंगझोउ और 10 नवंबर से दिल्ली-गुआंगझोउ उड़ानें शुरू कर रहा है। चीनी एयरलाइन चाइना ईस्टर्न ने 9 नवंबर से शंघाई-दिल्ली उड़ान फिर शुरू करने की घोषणा की है।

 

भारत-चीन के बीच साल 2020 में कोविड-19 महामारी के बाद निलंबित सीधी उड़ान सेवा की दोबारा बहाली पूर्वी लद्दाख में चार साल से अधिक समय तक चले सीमा गतिरोध के कारण लगातार टल रही थी।गत 31 अगस्त को चीन के तिनजियान में राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बैठक के बाद दिए गए वक्तव्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि दोनों देशों के बीच सीधी उड़ान सेवा की बहाली को लेकर विचार-विमर्श चल रहा है।

 

भारत ने 2 अक्टूबर को घोषणा की थी कि 26 अक्टूबर से चीन के लिए सीधी उड़ान दोबारा शुरू होगी। इंडिगो की तरफ से बताया गया कि 26 अक्टूबर से कोलकाता-गुआंगझोउ और 10 नवंबर से दिल्ली-गुआंगझोउ उड़ानें शुरू करने जा रहा है। चीनी एयरलाइन चाइना ईस्टर्न ने भी 9 नवंबर से शंघाई-दिल्ली उड़ान फिर शुरू करने की घोषणा की।

 

भारत-चीन के बीच सीधी उड़ान सेवा शुरू होने को लेकर बीजिंग ने कहा है कि वह चीन-भारत संबंधों को रणनीतिक और दीर्घकालिक परिप्रेक्ष्य से देखने और संभालने, द्विपक्षीय संबंधों के स्वस्थ और स्थिर विकास को बढ़ावा देने, दोनों देशों और उनकी जनता को बेहतर लाभ पहुंचाने तथा एशिया और विश्व में शांति और समृद्धि बनाए रखने में उचित योगदान देने को तैया

र है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भारत-चीन के बीच 5 साल बाद सीधी उड़ान सेवा आज से होगी बहाल
भारत-चीन के बीच 5 साल बाद सीधी उड़ान सेवा आज से होगी बहाल





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News