Please wait
विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic

वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, नायर बाहर

शुभमन गिल को एक बार फिर टीम की कप्तानी सौंपी गई है। ऋषभ पंत की अनुपस्थिति में रवींद्र जडेजा टीम के उप-कप्तान होंगे। पंत इंग्लैंड श्रृंखला में पैर की अंगुली में हुए फ्रैक्चर से उबरने के कारण टीम से बाहर हैं।

25 Sep 2025

वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, नायर बाहर

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी 2 अक्टूबर से शुरु हो रहे दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने गुरुवार को 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम में नारायण जगदीशन नए चेहरे हैं, जबकि करुण नायर को बाहर कर दिया गया है। ऋषभ पंत को चोट के कारण टीम में शामिल नहीं किया गया है।

शुभमन गिल को एक बार फिर टीम की कप्तानी सौंपी गई है। ऋषभ पंत की अनुपस्थिति में रवींद्र जडेजा टीम के उप-कप्तान होंगे। पंत इंग्लैंड श्रृंखला में पैर की अंगुली में हुए फ्रैक्चर से उबरने के कारण टीम से बाहर हैं। ध्रुव जुरेल और एन. जगदीशन टीम में दो विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं।दुनिया के नंबर 1 गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को टीम में शामिल किया गया है, जबकि लाल गेंद वाले क्रिकेट से छह महीने के ब्रेक पर गए श्रेयस अय्यर टीम का हिस्सा नहीं हैं। श्रृंखला 2-6 अक्टूबर तक अहमदाबाद में शुरू होगी, जबकि दूसरा टेस्ट 10-14 अक्टूबर तक नई दिल्ली में खेला जाएगा।

भारतीय टीम इस प्रकार है-

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नितीश रेड्डी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव और नारायण जगदीशन

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषि
शुभमन गिल को एक बार फिर टीम की कप्तानी सौंपी गई है। ऋषभ पंत की अनुपस्थिति में रवींद्र जडेजा टीम के उप-कप्तान होंगे। पंत इंग्लैंड श्रृंखला में पैर की अंगुली में





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News