Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

पहले टी20 मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 61 रन से हराया

भारत की ओर से मिले 203 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान एडन मारक्रम सिर्फ आठ रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद ट्रीस्टन स्टब्स ने 11 रन, रयान रिकल्टन ने 21 रन, हेनरिक क्लासेन ने 25 रन, डेविड मिलर ने 18 रन और आखिर में मार्को यानसेन ने 12 रन बनाए।

09 Nov 2024

पहले टी20 मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 61 रन से हराया


डरबन। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले चार मैचों के टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में आज भारत ने जीत दर्ज की है। डरबन में खेले गए मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 61 रन से मात दी है। मैच के हीरो संजू सैमसन रहे, जिन्होंने 47 गेंदों में शतक जड़ा।

भारत की ओर से मिले 203 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान एडन मारक्रम सिर्फ आठ रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद ट्रीस्टन स्टब्स ने 11 रन, रयान रिकल्टन ने 21 रन, हेनरिक क्लासेन ने 25 रन, डेविड मिलर ने 18 रन और आखिर में मार्को यानसेन ने 12 रन बनाए। मेहमान टीम 17.5 ओवर में 141 रन पर ही सिमट गई। भारत की ओर से वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई को तीन-तीन सफलता मिली। जबकि आवेश खान ने दो और अर्शदीप सिंह ने एक विकेट चटकाए।

इससे पहले, टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 202 रन बनाए। टीम इंडिया के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने शानदार शतक लगाया। सैमसन ने 50 गेंदों में सात चौकों और दस छक्कों की मदद से 107 रन की पारी खेली। इसके अलावा, तिलक वर्मा ने 33 रन और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 21 रन का योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका के लिए गेराल्ड कोट्जे ने सबसे अधिक तीन विकेट चटकाए। जबकि मार्को यानसन, केशव महाराज, पैट्रीक क्रूगर और एनकबायोम्जी पीटर को एक-एक सफलता मिली।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पहले टी20 मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 61 रन से हराया
भारत की ओर से मिले 203 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान एडन मारक्रम सिर्फ आठ रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद ट्रीस्टन





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News