Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

भारत ने दूसरे एकदिनी में वेस्टइंडीज को 115 रन से हराया

भारत की ओर से मिले 359 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज का बल्लेबाजी क्रम पूरी तरह बिखर गया।

25 Dec 2024

भारत ने दूसरे एकदिनी में वेस्टइंडीज को 115 रन से हराया

वडोदरा, 24 दिसंबर (हि.स.)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मंगलवार को तीन मैचों की एकदिनी श्रृंखला के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज को 115 नरों से मात दी है। टी20 श्रृंखला में बाद अब एकदिवसीय सीरीज में भी भारतीय महिला टीम ने अपनी मजबूत पकड़ बनाते हुए अजेय बढ़त हासिल कर ली है। वडोदरा के मैदान पर खेले गया यह मुकाबला ऐतिहासिक रहा। दोनों टीमों ने मिलकर एक मैच में 601 रन बनाए।

भारत की ओर से मिले 359 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज का बल्लेबाजी क्रम पूरी तरह बिखर गया। हालांकि कप्तान हीली मैथ्यूज एक छोर पर टिकी रहीं और उन्होंने शानदार शतक जड़ा। हीली के अलावा, शैमिने कैम्बेल ने 38 रन, जायदा जेम्स ने 25 रन, एफी फ्लेचर ने 22 तथा क्वीना जोसेफ ने 15 रन बनाए।

भारत की तरफ से प्रिया मिश्रा ने तीन विकेट चटकाए। जबकि प्रतिका रावल, दीप्ति शर्मा और टिटास साधु को दो-दो सफलता मिली। एक विकेट रेनुका सिंह के खाते में गया।

इसेस पहले, टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 358 रन बनाए, जो एकदिनी क्रिकेट में भारत का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर रहा। ओपनर स्मृति मंधाना (53 रन) और प्रतिका रावल (76 रन) ने टीम को सधी शुरुआत दिलाई। पहले विकेट के लिए दोनों के बीच 110 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद हरलीन देओल ने मोर्चा संभाला और 103 गेंदों पर 115 रन की शानदार पारी खेली। वहीं, जेमिमा रोड्रिग्स ने 52 और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 22 रनों का योगदान दिया। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए हरलीन को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

वेस्टइंडीज के लिए डियांड्रा डॉटिन, एफी फ्लेचर, जायदा जेम्स और क्वीना जोसेफ को एक-एक सफलता मिली।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भारत ने दूसरे एकदिनी में वेस्टइंडीज को 115 रन से हराया
भारत की ओर से मिले 359 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज का बल्लेबाजी क्रम पूरी तरह बिखर गया।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News