Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

भारत ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को पारी और 140 रनों से हराया, जडेजा-सिराज चमके

भारत की जीत में स्पिनर रवींद्र जडेजा (4/54), तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (3/31) और कुलदीप यादव (2/23) की घातक गेंदबाजी का अहम योगदान रहा। जडेजा ने गेंद से कमाल करते हुए न केवल 4 विकेट लिए बल्कि बल्ले से भी धमाल मचाते हुए नाबाद 104 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली।

04 Oct 2025

भारत ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को पारी और 140 रनों से हराया, जडेजा-सिराज चमके

अहमदाबाद। भारत ने अहमदाबाद टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज को महज ढाई दिनों में एक पारी और 140 रनों से हराकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। भारतीय टीम ने 286 रनों की बढ़त के साथ अपनी पहली पारी 5 विकेट पर 448 रन बनाकर घोषित की थी। शनिवार को सिर्फ 45.1 ओवरों में मेहमान टीम की दूसरी पारी 146 रनों पर समेटकर शानदार जीत दर्ज की।

भारत की जीत में स्पिनर रवींद्र जडेजा (4/54), तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (3/31) और कुलदीप यादव (2/23) की घातक गेंदबाजी का अहम योगदान रहा। जडेजा ने गेंद से कमाल करते हुए न केवल 4 विकेट लिए बल्कि बल्ले से भी धमाल मचाते हुए नाबाद 104 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। भारत के लिए पहली पारी में जडेजा के अलावा ध्रुव जुरेल (125) और केएल राहुल (100) ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया।

इस मैच में वेस्टइंडीज ने पहली पारी पारी में 162 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारत ने 5 विकेट पर 448 रन बनाकर पहली पारी घोषित की थी और 286 रनों की बढ़त हासिल की थी।

दूसरी पारी में आज शनिवार को शुरुआत से ही भारतीय गेंदबाजों ने आक्रामक रुख अपनाया। मोहम्मद सिराज ने तेग नारायण चंद्रपॉल को पुल शॉट पर नितीश रेड्डी के शानदार कैच के जरिए पवेलियन भेजा। कप्तान शुभमन गिल ने सातवें ओवर से ही जडेजा को आक्रमण में लगाया, जिन्होंने जॉन कैंपबेल और ब्रैंडन किंग के विकेट झटके। कुलदीप यादव ने कप्तान रोस्टन चेज को चतुराई से सेटअप कर बोल्ड किया, जबकि शाई होप का यशस्वी जायसवाल ने शानदार कैच लपका। लंच तक वेस्टइंडीज का स्कोर 66/5 हो चुका था।

लंच के बाद एलिक अथानेज और ग्रीव्स ने थोड़ी देर संघर्ष किया, लेकिन वॉशिंगटन सुंदर और सिराज ने साझेदारी तोड़ी। इसके बाद मेहमान बल्लेबाज तेजी से पवेलियन लौटे। जडेजा और कुलदीप ने निचला क्रम निपटा दिया और वेस्टइंडीज को 146 रनों पर समेटकर भारत को एक पारी और 140 रनों से बड़ी जीत दिलाई। रवींद्र जडेजा को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भारत ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को पारी और 140 रनों से हरा
भारत की जीत में स्पिनर रवींद्र जडेजा (4/54), तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (3/31) और कुलदीप यादव (2/23) की घातक गेंदबाजी का अहम योगदान रहा। जडेजा ने गेंद से कमाल कर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News