Please wait
एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic

भारत-चीन सीमा डब्ल्यूएमसीसी की बैठक बीजिंग में हुई, द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य बनाने पर जोर

भारत और चीन के बीच सीमा मामलों पर परामर्श और समन्वय के लिए कार्य तंत्र (डब्ल्यूएमसीसी) की 35वीं बैठक बुधवार को बीजिंग में सौहार्दपूर्ण एवं माहौल में संपन्न हुई। इसमें दोनों पक्षों ने चीन में होने वाली विशेष प्रतिनिधियों (एसआर) की आगामी बैठक के लिए ठोस आधार तैयार करने के लिए मिल कर काम करने का संकल्प लिया।

28 May 2026

भारत-चीन सीमा डब्ल्यूएमसीसी की बैठक बीजिंग में हुई, द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य बनाने पर जोर

नई दिल्ली/बीजिंग। भारत और चीन के बीच सीमा मामलों पर परामर्श और समन्वय के लिए कार्य तंत्र (डब्ल्यूएमसीसी) की 35वीं बैठक बुधवार को बीजिंग में सौहार्दपूर्ण एवं माहौल में संपन्न हुई। इसमें दोनों पक्षों ने चीन में होने वाली विशेष प्रतिनिधियों (एसआर) की आगामी बैठक के लिए ठोस आधार तैयार करने के लिए मिल कर काम करने का संकल्प लिया।

विदेश मंत्रालय के आज यहां जारी बयान के अनुसार, बैठक में दोनों देशों ने सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति बनाए रखने में हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया, जिसने द्विपक्षीय संबंधों को धीरे-धीरे सामान्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त किया है।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस महत्वपूर्ण बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव (पूर्वी एशिया) सुजीत घोष ने किया। वहीं, चीन के प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई वहां के विदेश मंत्रालय के सीमा और समुद्री मामलों के विभाग की महानिदेशक सुश्री होउ यांकी ने की।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि बैठक के दौरान दोनों पक्षों के बीच अत्यंत रचनात्मक और दूरदर्शी चर्चा हुई। दोनों देशों के राजनयिकों ने भारत-चीन सीमा क्षेत्रों की वर्तमान स्थिति की व्यापक समीक्षा की। दोनों पक्षों ने इस बात पर सहमति जताई कि सीमा पर स्थिरता और शांति बनाए रखने के प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं।

बैठक में तीन प्रमुख मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। बैठक में मुख्य रूप से सीमा परिसीमन, सीमा प्रबंधन, तंत्र निर्माण और सीमा पार सहयोग से जुड़े विभिन्न अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। भारतीय पक्ष ने सीमा पार बहने वाली नदियों के विषय पर अगले विशेषज्ञ स्तर के तंत्र की बैठक जल्द से जल्द आयोजित करने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया। इसके अलावा दोनों पक्ष 24वीं विशेष प्रतिनिधि स्तर की वार्ता के निर्णयों के अनुरूप राजनयिक और सैन्य स्तरों पर नियमित संवाद और संपर्क बनाए रखने के लिए सहमत हुए।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों पक्षों ने चीन में आयोजित होने वाली विशेष प्रतिनिधियों (एसआर) की आगामी बैठक के लिए ठोस और मजबूत आधार तैयार करने के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

इस बीजिंग यात्रा के दौरान, भारतीय प्रतिनिधिमंडल के नेता सुजीत घोष ने चीन के विदेश मंत्रालय के एशियाई मामलों के विभाग के महानिदेशक लियू जिनसोंग से भी मुलाकात की। इसके अतिरिक्त, उन्होंने चीन के सहायक विदेश मंत्री होंग लेई से एक शिष्टाचार भेंट भी की, जिसमें आपसी हितों के मामलों पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भारत-चीन सीमा डब्ल्यूएमसीसी की बैठक बीजिंग में हुई, द्विपक्ष
भारत और चीन के बीच सीमा मामलों पर परामर्श और समन्वय के लिए कार्य तंत्र (डब्ल्यूएमसीसी) की 35वीं बैठक बुधवार को बीजिंग में सौहार्दपूर्ण एवं माहौल में संपन्न हुई





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News