Please wait
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic

भारत ने साइप्रस के जहाज पर ईरान के हमले की निंदा की

भारत ने ओमान के तट पर साइप्रस ध्वज वाले कंटेनर जहाज जीएफएस गैलेक्सी पर हुए ईरानी हमले की निंदा की है। साथ ही वाणिज्यिक जहाजों पर बार-बार हो रहे हमलों पर चिंता व्यक्त करते हुए क्षेत्रीय जलक्षेत्र में सुरक्षित नौवहन बहाल करने के लिए तत्काल तनाव कम करने और राजनयिक समाधान तलाशने का आग्रह किया है।

12 Jul 2026

भारत ने साइप्रस के जहाज पर ईरान के हमले की निंदा की

नई दिल्ली। भारत ने ओमान के तट पर साइप्रस ध्वज वाले कंटेनर जहाज जीएफएस गैलेक्सी पर हुए ईरानी हमले की निंदा की है। साथ ही वाणिज्यिक जहाजों पर बार-बार हो रहे हमलों पर चिंता व्यक्त करते हुए क्षेत्रीय जलक्षेत्र में सुरक्षित नौवहन बहाल करने के लिए तत्काल तनाव कम करने और राजनयिक समाधान तलाशने का आग्रह किया है।

उल्लेखनीय है कि साइप्रस के जहाज पर 11 भारतीय नागरिक सवार थे। हमले के बाद 10 को बचा लिया गया है और एक लापता है।

विदेश मंत्रालय ने रविवार को जारी बयान में कहा कि हम आज सुबह ओमान के तट पर वाणिज्यिक पोत जीएफएस गैलेक्सी पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हैं। पोत पर सवार 11 भारतीय नागरिकों में से 10 को अब तक बचा लिया गया है, जबकि एक भारतीय नागरिक लापता बताया जा रहा है।

बयान में कहा गया है कि ओमान स्थित भारतीय दूतावास स्थिति पर कड़ी नजर रख रहा है और चल रहे खोज एवं बचाव अभियान में ओमान के अधिकारियों के साथ सक्रिय रूप से समन्वय कर रहा है। हम ओमान के अधिकारियों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद देते हैं।

विदेश मंत्रालय ने कहा, “क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों पर हमलों की लगातार घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं। हम तनाव को तत्काल कम करने और राजनयिक समाधान के लिए चल रही बातचीत को पूरा करने का अपना आह्वान दोहराते हैं ताकि क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल हो सके। क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों और नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना बंद होना चाहिए और अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार, क्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों के माध्यम से निर्बाध नौवहन और वाणिज्य को जल्द से जल्द बहाल किया जाना चाहिए।”

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भारत ने साइप्रस के जहाज पर ईरान के हमले की निंदा की
भारत ने ओमान के तट पर साइप्रस ध्वज वाले कंटेनर जहाज जीएफएस गैलेक्सी पर हुए ईरानी हमले की निंदा की है। साथ ही वाणिज्यिक जहाजों पर बार-बार हो रहे हमलों पर चिंता व





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News