Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

भारत को 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी मिलना लगभग तय, 26 नवंबर को हो सकती है औपचारिक घोषणा

कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स बोर्ड ने भारतीय बोली की सिफारिश की थी, जिसे मूल्यांकन समिति ने तकनीकी तैयारी, खिलाड़ियों के अनुभव, आधारभूत ढांचे, सुशासन और कॉमनवेल्थ मूल्यों के अनुरूपता के आधार पर परखा।

25 Nov 2025

भारत को 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी मिलना लगभग तय, 26 नवंबर को हो सकती है औपचारिक घोषणा

नई दिल्ली। भारत को 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी मिलना लगभग तय माना जा रहा है। ग्लासगो में 26 नवंबर को होने वाली कॉमनवेल्थ स्पोर्ट जनरल असेंबली में भारत की बोली को औपचारिक मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

भारत ने इससे पहले 2010 में दिल्ली में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी की थी। इस बार यह बहु-खेल आयोजन अहमदाबाद में आयोजित किया जाएगा। कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स बोर्ड ने भारतीय बोली की सिफारिश की थी, जिसे मूल्यांकन समिति ने तकनीकी तैयारी, खिलाड़ियों के अनुभव, आधारभूत ढांचे, सुशासन और कॉमनवेल्थ मूल्यों के अनुरूपता के आधार पर परखा।

2030 संस्करण के लिए भारत का मुकाबला नाइजीरिया के अबुजा शहर से था, लेकिन संगठन ने अफ्रीकी राष्ट्र को 2034 संस्करण के लिए विचार करने का फैसला किया है, ताकि वहां की मेजबानी की तैयारियों को लंबी अवधि में समर्थन और गति दी जा सके।

कॉमनवेल्थ स्पोर्ट के मुताबिक असेंबली के दौरान भारत की ओर से अहमदाबाद में होने वाले खेलों की विजन प्रस्तुति दी जाएगी। उसके बाद सदस्य देश मिलकर 2030 के सेंचुरी एडिशन के मेजबान पर अंतिम निर्णय लेंगे। इसके तुरंत बाद एक विशेष प्रसारण के जरिए औपचारिक घोषणा की जाएगी।

भारत की ओर से इस बैठक में खेल मंत्रालय के संयुक्त सचिव कुनल, भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पी.टी. उषा और गुजरात के खेल मंत्री हर्ष सांघवी सहित कई प्रतिनिधि मौजूद हैं। औपचारिक घोषणा भारतीय समयानुसार शाम करीब 6:30 बजे होने की उम्मीद है।

हाल के महीनों में अहमदाबाद में कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप, एशियन एक्वाटिक्स चैंपियनशिप और एएफसी अंडर-17 एशियन कप 2026 क्वालिफायर जैसे बड़े आयोजन सफलतापूर्वक कराए जा चुके हैं। अगले वर्ष यहां एशियन वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप और एशिया पैरा-आर्चरी कप भी आयोजित होंगे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भारत को 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी मिलना लगभग तय, 26 नव
कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स बोर्ड ने भारतीय बोली की सिफारिश की थी, जिसे मूल्यांकन समिति ने तकनीकी तैयारी, खिलाड़ियों के अनुभव, आधारभूत ढांचे, सुशासन और कॉमनवेल्थ मूल्यो





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News