Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

भारत आज दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है : शुभेंदु अधिकारी

मुख्यमंत्री के अनुसार, प्रधानमंत्री की यह यात्रा राज्य के विकास और केंद्र-राज्य सहयोग को नई गति प्रदान करेगी

12 Jun 2026

भारत आज दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है : शुभेंदु अधिकारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि एक समय आधारभूत संरचना विकास के मामले में पिछड़ने वाला भारत आज दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। उन्होंने इस बदलाव का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार के पिछले 12 वर्षों के कार्यकाल को दिया।
केंद्र में एनडीए सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शुक्रवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने देश में हुए आर्थिक और आधारभूत संरचना विकास का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया।
उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देशभर में 1317 नए और आधुनिकीकृत रेलवे स्टेशन विकसित किए गए हैं। इसके अलावा देश के विभिन्न हिस्सों में 164 से अधिक वंदे भारत ट्रेनें संचालित हो रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय राजधानी एक्सप्रेस और शताब्दी एक्सप्रेस आधुनिक रेल सेवा की पहचान थीं, लेकिन आज वंदे भारत ट्रेनें नए भारत की आकांक्षाओं का प्रतीक बन चुकी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के एक छोर से दूसरे छोर तक की दूरी और यात्रा का समय कम हुआ है, जिससे आर्थिक गतिविधियों की गति भी तेज हुई है।
नागरिक उड्डयन क्षेत्र में हुई प्रगति का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 में देश में 74 हवाई अड्डे थे, जबकि आज उनकी संख्या दोगुने से भी अधिक हो चुकी है। उन्होंने दावा किया कि पिछले 12 वर्षों में देश में 90 से अधिक नए हवाई अड्डों का निर्माण किया गया है।
सड़क और परिवहन क्षेत्र का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अवधि में लगभग चार लाख किलोमीटर सड़कों का निर्माण हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्गों का विस्तार किया गया है तथा सीमावर्ती और दूरदराज के क्षेत्रों में संपर्क व्यवस्था को मजबूत किया गया है।
उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों ने देश की आर्थिक संरचना को सकारात्मक रूप से बदल दिया है। विकास अब केवल महानगरों तक सीमित नहीं है, बल्कि गांवों और दूरस्थ क्षेत्रों तक भी पहुंच चुका है।
पश्चिम बंगाल के संदर्भ में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में नई सरकार के गठन के मात्र एक महीने के भीतर केंद्र और राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय के कारण विकास कार्यों में तेजी आई है।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री लगातार पश्चिम बंगाल का दौरा कर रहे हैं और राज्य सरकार के प्रतिनिधि भी नियमित रूप से दिल्ली जा रहे हैं। इससे विभिन्न परियोजनाओं की स्वीकृति और क्रियान्वयन की प्रक्रिया तेज हुई है।
मुख्यमंत्री ने यह भी पुष्टि की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने के अंत में दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे पर आएंगे। उन्होंने बताया कि 20 जून को पहली बार मनाए जाने वाले ‘बंगाल स्थापना दिवस’ के अवसर पर प्रधानमंत्री हुगली जिले के तारकेश्वर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह राज्य के लिए कई विकास परियोजनाओं की घोषणा भी कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री कोलकाता में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री के अनुसार, प्रधानमंत्री की यह यात्रा राज्य के विकास और केंद्र-राज्य सहयोग को नई गति प्रदान करेगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भारत दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल
मुख्यमंत्री के अनुसार, प्रधानमंत्री की यह यात्रा राज्य के विकास और केंद्र-राज्य सहयोग को नई गति प्रदान करेगी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News