Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

गिल की कप्तानी में भारत ने लगातार दूसरा वनडे गंवाया, ऑस्ट्रेलिया का सीरीज पर कब्जा

ऑस्ट्रेलिया की ओर से मैथ्यू शॉर्ट ने सर्वाधिक 74 रन बनाए। भारत के लिए अर्शदीप, हर्षित और सुंदर ने 2-2 विकेट लिए। भारत की तीन मैचों की वनडे सीरीज में लगातार दूसरी हार है। इससे पहले पर्थ में खेला गया पहला वनडे ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट से जीता था।

23 Oct 2025

गिल की कप्तानी में भारत ने लगातार दूसरा वनडे गंवाया, ऑस्ट्रेलिया का सीरीज पर कब्जा

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने गुरुवार को एडिलेड में खेले गए दूसरे वनडे में भारत को दो विकेट से हराया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 264 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 22 गेंद शेष रहते मैच अपने नाम किया। ऑस्ट्रेलिया ने 46.2 ओवर में सात विकेट खोकर 265 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मैथ्यू शॉर्ट ने सर्वाधिक 74 रन बनाए। भारत के लिए अर्शदीप, हर्षित और सुंदर ने 2-2 विकेट लिए। भारत की तीन मैचों की वनडे सीरीज में लगातार दूसरी हार है। इससे पहले पर्थ में खेला गया पहला वनडे ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट से जीता था।

265 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम की शुरुआत खराब रही। टीम के कप्तान मिचेल मार्श 11 रन ही बना सके। सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड 40 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हुए। मैट रेनशॉ ने 30 रन बनाए। एलेक्स कैरी 9 रन ही बना सके। मैथ्यू शॉर्ट ने 78 गेंद में 74 रन की दमदार पारी खेली। मिचेल ओवन ने 36 रन बनाए। बार्टलेट 5 गेंद में तीन रन ही बना सके। मिचेल स्टार्क चार रन ही बना सके। कूपर 53 गेंद में 61 रन बनाकर नाबाद लौटे।

भारत ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सामने 265 रनों का लक्ष्य दिया है। इस मुकाबले में भारत को अच्छी शुरुआत नहीं मिली। शुभमन गिल 8 और विराट कोहली लगातार दूसरे मैच में बिना खाता खोले आउट हो गए। रोहित शर्मा ने 73, श्रेयस अय्यर ने 61 और अक्षर ने 44 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जैम्पा ने 4, जेवियर बार्टलेट ने 3 विकेट निकाले और दो विकेट मिचेल स्टार्क को मिले।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


गिल की कप्तानी में भारत ने लगातार दूसरा वनडे गंवाया, ऑस्ट्रे
ऑस्ट्रेलिया की ओर से मैथ्यू शॉर्ट ने सर्वाधिक 74 रन बनाए। भारत के लिए अर्शदीप, हर्षित और सुंदर ने 2-2 विकेट लिए। भारत की तीन मैचों की वनडे सीरीज में लगातार दूसर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News