Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर भारत की मिक्स्ड डिसेबिलिटी टी-20 सीरीज में शानदार शुरुआत

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 173 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया। कप्तान कैलम फ्लिन ने 16 गेंदों में 26 रन बनाकर तेज शुरुआत दिलाई, जबकि लियान ओ’ब्रायन ने 41 गेंदों में 55 रनों की संयमित पारी खेली, जिसमें चार चौके और तीन छक्के शामिल रहे। विकेटकीपर-बल्लेबाज एंगस ग्रांट ब्राउन ने अंत में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 34 गेंदों में 53 रन बनाए, जिससे इंग्लैंड 170 के पार पहुंच सका।

29 Jan 2026

इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर भारत की मिक्स्ड डिसेबिलिटी टी-20 सीरीज में शानदार शुरुआत

ग्रेटर नोएडा। भारत ने ऐतिहासिक पांच मैचों की इंडिया बनाम इंग्लैंड मिक्स्ड डिसेबिलिटी टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज की शुरुआत दमदार जीत के साथ की। शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम, ग्रेटर नोएडा में खेले गए पहले मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 173 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया। कप्तान कैलम फ्लिन ने 16 गेंदों में 26 रन बनाकर तेज शुरुआत दिलाई, जबकि लियान ओ’ब्रायन ने 41 गेंदों में 55 रनों की संयमित पारी खेली, जिसमें चार चौके और तीन छक्के शामिल रहे। विकेटकीपर-बल्लेबाज एंगस ग्रांट ब्राउन ने अंत में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 34 गेंदों में 53 रन बनाए, जिससे इंग्लैंड 170 के पार पहुंच सका।

भारत की ओर से गेंदबाजी में आकाश सिंह और विवेक कुमार ने अहम मौकों पर विकेट चटकाकर इंग्लैंड की रनगति को नियंत्रित रखा और बड़े साझेदारियों को बनने से रोका।

जवाब में भारत ने लक्ष्य का पीछा बेहद आत्मविश्वास के साथ किया और 18.5 ओवर में 3 विकेट पर 175 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारतीय पारी के हीरो विकेटकीपर-बल्लेबाज योगेंद्र भडोरिया रहे, जिन्होंने 59 गेंदों में शानदार 94 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। उनकी इस पारी में छह चौके और पांच छक्के शामिल थे। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

योगेंद्र को आकाश सिंह का अच्छा साथ मिला, जिन्होंने सिर्फ 15 गेंदों में 36 रन की तेज पारी खेली। इसके अलावा अर्जुन गावरे ने 13 रन बनाए, जबकि माजिद (नाबाद 12) और कप्तान रविंद्र सांते (नाबाद 11) ने टीम को जीत तक पहुंचाया।

मैच के बाद योगेंद्र भडोरिया ने कहा, “यह पुरस्कार मेरे लिए खास है, लेकिन असल में यह पूरी टीम का है। हमने आत्मविश्वास के साथ खेला और समावेशन व समान अवसर की भावना वाली इस सीरीज में योगदान देना गर्व की बात है।”

यह सीरीज शारीरिक, श्रवण और बौद्धिक दिव्यांग खिलाड़ियों को एक ही अंतरराष्ट्रीय मंच पर लाने की पहल का हिस्सा है। सीरीज का दूसरा टी20 मुकाबला भी ग्रेटर नोएडा में ही खेला जाएगा।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर भारत की मिक्स्ड डिसेबिलिटी टी-2
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 173 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया। कप्तान कैलम फ्लिन ने 16 गेंदों में 26 रन बना





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News