Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

झारखंड विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे के लिए विजयादशमी के बाद हाेगी आईएनडीआईए की बैठक

सूत्रों ने बताया कि इस बार सीट शेयरिंग में कुछ बदलाव संभव है। इसकी वजह यह है कि इस बार गठबंधन में वामदल भी शामिल हैं।

06 Oct 2024

झारखंड विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे के लिए विजयादशमी के बाद हाेगी आईएनडीआईए की बैठक

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव-2024 में सीट बंटवारे को लेकर इंडिया ब्लॉक के घटक दलों झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस, राजद और सीपीआई माले की बैठक विजयदशमी के बाद हाेगी। इसके बाद झामुमो, कांग्रेस, राजद और वामदल प्रत्याशियों की घोषणा करेंगे।

सूत्रों ने बताया कि इस बार सीट शेयरिंग में कुछ बदलाव संभव है। इसकी वजह यह है कि इस बार गठबंधन में वामदल भी शामिल हैं। वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में झामुमो को 43, कांग्रेस को 31 व राजद को सात सीटें मिली थीं। इस बार फेरबदल होगा। बताया गया कि पहले जीत का समीकरण देखा जायेगा। इस पर मंथन कर ही सीट शेयरिंग की जायेगी। इस बार कांग्रेस व राजद के कोटे में कुछ कटौती हो सकती है। इस सीट को वामदल को दिया जा सकता है।

राजनीतिक जानकाराें का कहना है कि रांची को लेकर कांग्रेस लगातार समय-समय पर कहती आ रही है कि यह सीट उसे दे दी जाये लेकिन वर्ष 2019 के चुनाव में झामुमो इस सीट से दूसरे स्थान पर रहा था। झामुमो प्रत्याशी महुआ माजी व भाजपा प्रत्याशी सीपी सिंह के बीच मत का अंतर केवल 5904 वोट का ही था। महुआ माजी दूसरे स्थान पर रहीं। मतों के अंतर को लेकर झामुमो एक बार फिर से रांची विधानसभा सीट पर दावा करेगा। हालांकि, कांग्रेस के कई नेता इस प्रयास में लगे हुए हैं कि गठबंधन के तहत यह सीट कांग्रेस को मिल जाये, तो वे चुनाव लड़ेंगे।

इस संबंध में झामुमो के महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि बहुत जल्द सीट शेयरिंग पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहयोगी दलों के साथ बैठक करेंगे। जाहिर है झामुमो बड़े भाई की भूमिका निभायेगा लेकिन सहयोगियों का भी पूरा ध्यान रखा जायेगा। पूरा इंडी गठबंधन मिलकर चुनाव लड़ेगा। किस सीट पर कौन जीत सकता है, यह विशेष रूप से देखा जायेगा। केवल सीट देने की बात नहीं है, बल्कि जीत सुनिश्चित करने की बात है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


झारखंड विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे के लिए विजयादशमी के बा
सूत्रों ने बताया कि इस बार सीट शेयरिंग में कुछ बदलाव संभव है। इसकी वजह यह है कि इस बार गठबंधन में वामदल भी शामिल हैं।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News