Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

स्पेशल ओलंपिक्स वर्ल्ड विंटर गेम्स में भारत का जलवा, तीसरे और चौथे दिन जीते 15 मेडल, कुल पदकों की संख्या हुई 24

इन नए पदकों के साथ भारत की कुल पदक संख्या बढ़कर 24 हो गई है। इससे पहले, भारतीय खिलाड़ियों ने शुरुआती दिनों में 9 पदक जीते थे।

15 Mar 2025

स्पेशल ओलंपिक्स वर्ल्ड विंटर गेम्स में भारत का जलवा, तीसरे और चौथे दिन जीते 15 मेडल, कुल पदकों की संख्या हुई 24

नई दिल्ली। भारत ने स्पेशल ओलंपिक्स वर्ल्ड विंटर गेम्स में अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए तीसरे और चौथे दिन 15 और पदक अपने नाम किए। इन नए पदकों के साथ भारत की कुल पदक संख्या बढ़कर 24 हो गई है। इससे पहले, भारतीय खिलाड़ियों ने शुरुआती दिनों में 9 पदक जीते थे।

एल्पाइन स्कीइंग में स्वर्णिम प्रदर्शन

एल्पाइन स्कीइंग में दीपक ठाकुर और गिरिधर ने बेहतरीन प्रदर्शन कर इंडरमीडिएट सुपर जी एम 04 और एम 05 कैटेगरी में स्वर्ण पदक अपने नाम किए। वहीं, अभिषेक कुमार ने नोविस सुपर जी एम 01 कैटेगरी में शानदार खेल दिखाते हुए रजत पदक हासिल किया।

महिला वर्ग में राधा देवी ने इंडरमीडिएट सुपर जी एफ 03 इवेंट में रजत पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया। शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग में बर्फ पर भारत की सफलता को आगे बढ़ाते हुए जियारा पोर्टर ने शानदार गति और कौशल का प्रदर्शन कर 111एम एफ1 और 222 एम एफ2 इवेंट में दो रजत पदक जीते। वहीं, तनशु ने 777एम एम2 कैटेगरी में कांस्य और 500एम एम3 कैटेगरी में रजत पदक हासिल किया। क्रॉस कंट्री स्कीइंग में भी भारत का दबदबा दिखा, जहां आकृति ने 50एम क्लासिकल टेक्नीक फाइनल एफ03 में कांस्य पदक जीता।

स्नोशूइंग में भारत का दबदबा

स्नोशूइंग इवेंट में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। वासु तिवारी ने 50एम रेस एम03 कैटेगरी में स्वर्ण पदक जीता, जबकि जहांगीर और तान्या ने क्रमशः 50एम रेस एम04 और एफ02 कैटेगरी में रजत पदक अपने नाम किए। शालिनी चौहान ने 50एम रेस एफ03 कैटेगरी में कांस्य पदक जीतकर पदकों की संख्या बढ़ाई। इसके अलावा, 200एम रेस में अनिल कुमार ने एम12 डिविजन में स्वर्ण और हरलीन कौर ने एफ12 डिविजन में रजत पदक अपने नाम किया। इन उपलब्धियों के साथ भारतीय एथलीटों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा और संघर्षशीलता का प्रदर्शन किया। 102 देशों के 1500 से अधिक एथलीटों की मेजबानी कर रहा यह टूर्नामेंट खेलों में समावेशिता को बढ़ावा देने और हर खिलाड़ी को अपनी प्रतिभा दिखाने का समान अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


स्पेशल ओलंपिक्स वर्ल्ड विंटर गेम्स में भारत का जलवा, तीसरे औ
इन नए पदकों के साथ भारत की कुल पदक संख्या बढ़कर 24 हो गई है। इससे पहले, भारतीय खिलाड़ियों ने शुरुआती दिनों में 9 पदक जीते थे।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News