Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

भारत करेगा 2026 वर्ल्ड आर्मरेसलिंग चैम्पियनशिप की मेजबानी

इस प्रतिष्ठित चैम्पियनशिप में करीब 75 देशों के 1,500 से 2,000 खिलाड़ी विभिन्न वर्गों में हिस्सा लेंगे। यह आयोजन भारत के लिए एक और बड़ा अवसर है, जो देश को आर्मरेसलिंग के क्षेत्र में उभरती हुई महाशक्ति के रूप में स्थापित करेगा।

06 Nov 2025

भारत करेगा 2026 वर्ल्ड आर्मरेसलिंग चैम्पियनशिप की मेजबानी

मुंबई। आर्मरेसलिंग खेल के इतिहास में यह एक ऐतिहासिक कदम है। पीपुल्स आर्मरेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (पीएएफआई) ने घोषणा की है कि भारत अगले वर्ष अक्टूबर 2026 में वर्ल्ड आर्मरेसलिंग चैम्पियनशिप की मेजबानी करेगा।

इस प्रतिष्ठित चैम्पियनशिप में करीब 75 देशों के 1,500 से 2,000 खिलाड़ी विभिन्न वर्गों में हिस्सा लेंगे। यह आयोजन भारत के लिए एक और बड़ा अवसर है, जो देश को आर्मरेसलिंग के क्षेत्र में उभरती हुई महाशक्ति के रूप में स्थापित करेगा। इससे पहले भारत ने अक्टूबर 2024 में एशियन आर्मरेसलिंग कप (मुंबई) और 2025 में एशियन आर्मरेसलिंग चैम्पियनशिप (नई दिल्ली) का सफल आयोजन किया था।

भारत में इस वैश्विक टूर्नामेंट की मेजबानी से न केवल खेल की लोकप्रियता को नया आयाम मिलेगा, बल्कि देश की छवि एक वैश्विक खेल केंद्र के रूप में भी और मजबूत होगी।

भारत न केवल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बल्कि घरेलू मंच पर भी आर्मरेसलिंग के लिए एक बड़ा केंद्र बन चुका है। प्रो पंजा लीग आज दुनिया की सबसे बड़ी प्रोफेशनल आर्मरेसलिंग प्रतियोगिता मानी जाती है। यह लीग उच्चतम प्रतिस्पर्धा, शानदार प्रोडक्शन क्वालिटी और अभूतपूर्व दर्शक जुड़ाव के लिए जानी जाती है।

पीएएफआई के लिए और पूरे भारत के लिए यह गौरव का क्षण है कि विश्व चैम्पियनशिप जैसे आयोजन की मेजबानी का मौका मिला है। फेडरेशन ने कहा कि वह सरकारी संस्थाओं और सभी संबंधित पक्षों के साथ मिलकर इस आयोजन को ऐतिहासिक सफलता बनाने के लिए कार्य करेगा।

वर्ल्ड आर्मरेसलिंग फेडरेशन के अध्यक्ष मिस्टर अस्सेन हाडजिटोडोरोव ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “पिछले पाँच वर्षों में भारत की वैश्विक आर्मरेसलिंग जगत में प्रगति असाधारण रही है। मिस प्रीति झंगियानी के दूरदर्शी नेतृत्व में पीएएफआई ने इस खेल को सांस्कृतिक और प्रतिस्पर्धात्मक शक्ति में बदल दिया है। उनकी निष्ठा, उत्कृष्टता और खिलाड़ियों के हित के प्रति प्रतिबद्धता एशियन चैम्पियनशिप के दौरान साफ दिखी। हमें गर्व है कि 2026 वर्ल्ड आर्मरेसलिंग चैम्पियनशिप की मेजबानी भारत करेगा। दुनिया भारत की मेहमाननवाजी और जुनून को महसूस करेगी।”

पीएएफआई की अध्यक्ष और एशियन आर्मरेसलिंग फेडरेशन की उपाध्यक्ष प्रीति झंगियानी ने कहा,“वर्ल्ड आर्मरेसलिंग चैम्पियनशिप की मेजबानी हमारे फेडरेशन और देश दोनों के लिए गर्व का विषय है। यह भारत के लिए वैश्विक स्तर पर चमकने का मौका है। हम इस बड़े अवसर के लिए पूरी तरह तैयार हैं और किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

प्रो पंजा लीग के सह-संस्थापक प्रवीण डबास ने कहा, “हर साल हम नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं और पूरे देश में आर्मरेसलिंग के आयोजनों में उल्लेखनीय वृद्धि देखी जा रही है। प्रो पंजा लीग ने इस खेल को हर कोने तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई है। अब वर्ल्ड आर्मरेसलिंग चैम्पियनशिप के अधिकार मिलना इस खेल को और ऊंचाइयों तक ले जाएगा। यह हमारे भारतीय खिलाड़ियों के लिए भी एक शानदार मौका है कि वे विश्व स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा सकें।”

भारत में 2026 वर्ल्ड आर्मरेसलिंग चैम्पियनशिप का आयोजन न केवल देश के लिए गौरव का विषय है, बल्कि यह खेल के लिए एक नए युग की शुरुआत साबित होगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भारत करेगा 2026 वर्ल्ड आर्मरेसलिंग चैम्पियनशिप की मेजबानी
इस प्रतिष्ठित चैम्पियनशिप में करीब 75 देशों के 1,500 से 2,000 खिलाड़ी विभिन्न वर्गों में हिस्सा लेंगे। यह आयोजन भारत के लिए एक और बड़ा अवसर है, जो देश को आर्मरे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News