Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

पर्थ टेस्ट में मिली जीत के बाद डब्ल्यूटीसी तालिका में शीर्ष पर पहुंचा भारत, ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत के बाद, भारत 61.11 प्रतिशत अंकों के साथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) स्टैंडिंग में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया, जबकि ऑस्ट्रेलिया 57.69 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गया।

25 Nov 2024

पर्थ टेस्ट में मिली जीत के बाद डब्ल्यूटीसी तालिका में शीर्ष पर पहुंचा भारत, ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर

नई दिल्ली। भारत ने पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेले गए बार्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त ले ली है।

यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली के शतकों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया के सामने 534 रनों का विशाल लक्ष्य रखने के बाद, जसप्रीत बुमराह की अगुवाई वाली भारत ने खेल पर पूरी तरह नियंत्रण बना लिया और ऑस्ट्रेलिया के मजबूत बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त करते हुए उन्हें 238 रनों पर ढेर कर श्रृंखला में बढ़त हासिल कर ली।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत के बाद, भारत 61.11 प्रतिशत अंकों के साथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) स्टैंडिंग में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया, जबकि ऑस्ट्रेलिया 57.69 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गया। भारत, जो पहले अंक तालिका में शीर्ष पर था, न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में 0-3 से हार के बाद दूसरे स्थान पर खिसक गया था।

तालिक में श्रीलंका 55.56 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे और न्यूजीलैंड 54.55 प्रतिशत अंकों के साथ चौथे स्थान पर है, जबकि दक्षिण अफ्रीका 54.17 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पर्थ टेस्ट में मिली जीत के बाद डब्ल्यूटीसी तालिका में शीर्ष
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत के बाद, भारत 61.11 प्रतिशत अंकों के साथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) स्टैंडिंग में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया, जबकि ऑस्ट्रेलिया 5





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News