Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

चूरू में भारतीय वायु सेना का फाइटर प्‍लेन जगुआर क्रैश, दो की मौत

चूरू एसपी जय यादव ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि बुधवार दोपहर राजलदेसर थाना क्षेत्र के गांव भाणूदा में वायु सेना का ट्विन सीटर फाइटर प्लेन जगुआर क्रैश हुआ है। इसमें दो लोगों की मौत हुई है।

09 Jul 2025

चूरू में भारतीय वायु सेना का फाइटर प्‍लेन जगुआर क्रैश, दो की मौत

जयपुर/बीकानेर। राजस्थान के चूरू में राजलदेसर थाना क्षेत्र में भारतीय वायु सेना का फाइटर प्‍लेन जगुआर क्रैश हो गया है। हादसे में दो लोगों की मौत की आशंका है।

चूरू एसपी जय यादव ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि बुधवार दोपहर राजलदेसर थाना क्षेत्र के गांव भाणूदा में वायु सेना का ट्विन सीटर फाइटर प्लेन जगुआर क्रैश हुआ है। इसमें दो लोगों की मौत हुई है। मौके पर राजलदेसर पुलिस को भेजा गया है। मलबे के पास से बुरी तरह क्षत-विक्षत शव के टुकड़े मिले हैं। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है। मानव अंग सहित प्लेन के टुकड़े भी जगह-जगह बिखर गए हैं।

ग्रामीणों के अनुसार आसमान में तेज आवाज के बाद खेतों में आग की लपटें और धुआं उठता देखा गया। करीब 200 फीट के क्षेत्र में जगह-जगह प्लेन के जलते हुए टुकड़े गिरे हैं। सेना और स्थानीय प्रशासन ने शव के पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कलेक्टर अभिषेक सुराना और स्थानीय पुलिस अधिकारी मौके के लिए रवाना हो चुके हैं। सेना की रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंच रही है।

भारतीय सेना से जुड़े सूत्रों के अनुसार हादसे के तुरंत बाद वायु सेना और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं हैं। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि पायलट सुरक्षित है या नहीं। हादसे का कारण तकनीकी खराबी थी या कोई अन्य वजह। घटना की गंभीरता को देखते हुए रक्षा मंत्रालय की ओर से भी जांच के आदेश दिए जा सकते हैं। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


चूरू में भारतीय वायु सेना का फाइटर प्‍लेन जगुआर क्रैश, दो की
चूरू एसपी जय यादव ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि बुधवार दोपहर राजलदेसर थाना क्षेत्र के गांव भाणूदा में वायु सेना का ट्विन सीटर फाइटर प्लेन जगुआर क्रैश हुआ





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News