Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

वायु सेना ने पाकिस्तानी एयरबेस के पास अरब सागर में शुरू किया हवाई अभ्यास

​हवाई अभ्यास का यह क्षेत्र पाकिस्तान के कराची तट से केवल 200 समुद्री मील की दूरी पर स्थित है, जो पाकिस्तान-नियंत्रित वायु क्षेत्र से 70 समुद्री मील के करीब है।

02 Sep 2025

वायु सेना ने पाकिस्तानी एयरबेस के पास अरब सागर में शुरू किया हवाई अभ्यास

नई दिल्ली।​ ​ऑपरेशन सिंदूर जारी रहने के बीच​ अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के तटीय इलाके में विभिन्न तरह के सैन्य अभ्यासों की हलचल तेज है।​ अब भारतीय वायु सेना​ ने मंगलवार से गुजरात और राजस्थान के पास अरब सागर में दो दिवसीय सैन्य अभ्यास ​शुरू किया है। यह अभ्यास ​आज सुबह लगभग 11 बजे से ​शुरू हुआ, जो 3 सितंबर को दोपहर 2 बजे तक चलेगा। ​हवाई अभ्यास का यह क्षेत्र पाकिस्तान के कराची तट से केवल 200 समुद्री मील की दूरी पर स्थित है, जो पाकिस्तान-नियंत्रित वायु क्षेत्र से 70 समुद्री मील के करीब है।

भारतीय वायु सेना के अनुसार यह एक नियमित अभ्यास है और इसी के तहत ​पहले ही नोटम (एयरमैन को नोटिस) जारी किया गया ​था। नोटम​ या एयर मिशन को नोटिस एक प्रकार की सूचना है​, जो विमानन क्षेत्र में किसी विशिष्ट स्थान या स्थिति से संबंधित आवश्यक जानकारी या चेतावनी देती है। इसका उद्देश्य उड़ान संचालन में शामिल लोगों को उन परिस्थितियों के बारे में सूचित करना है​, जो मानक प्रकाशनों के माध्यम से वितरित करने के लिए पर्याप्त समय से पहले उपलब्ध नहीं हैं। नोटम ​का मतलब राष्ट्रीय हवाई क्षेत्र प्रणाली के किसी भाग को प्रभावित करने वाली किसी भी असामान्य या असामान्य परिस्थितियों ​के बारे में जानकारी देना है।

अरब सागर में दो दिवसीय वायुसेना अभ्यास पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र के करीब​ हो रहा है। पाकिस्तान के कराची तट से केवल 200 समुद्री मील की दूरी परयह अभ्यास 2 सितंबर को सुबह 11 बजे शुरू होगा और 3 सितंबर को दोपहर 2:00 बजे समाप्त होगा।​ वायु सेना के अधिकारियों ने इस गतिविधि को एक नियमित प्रशिक्षण अभियान बताया है, इसलिए नियमानुसार विमानन हितधारकों को सचेत करने के लिए आधिकारिक तौर परनोटिस टू एयरमैन जारी किया गया है।

​ऑपरेशन सिंदूर जारी रहने के बीच 11-12 अगस्त को भारत और पाकिस्तान की नौसेनाओं ने अरब सागर में अलग-अलग नौसैनिक अभ्यास किये। दोनों नौसेनाओं ने अभ्यास के दौरान अपने-अपने जलक्षेत्र में हवाई यातायात पर प्रतिबंध लगाते हुए एयरमेन को नोटिस (नोटम) जारी किया था। ​ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय नौसेना की भूमिका शून्य रही, लेकिन उसके युद्धपोतों ने अरब सागर में अभ्यास करके अपनी समुद्री ताकत दिखाई। पाकिस्तान की नौसेना ने भी अरब सागर के अपने जलक्षेत्र में नौसैनिक अभ्यास किया, जहां भारतीय नौसेना ने फायरिंग अभ्यास किये। पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद संभावित भारतीय सैन्य कार्रवाई की आशंकाओं के बीच पाकिस्तानी सशस्त्र बलों ने नियंत्रण रेखा के पास और अरब सागर में उन्नत हथियारों का प्रदर्शन करते हुए सैन्य अभ्यास किया था।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


वायु सेना ने पाकिस्तानी एयरबेस के पास अरब सागर में शुरू किया
​हवाई अभ्यास का यह क्षेत्र पाकिस्तान के कराची तट से केवल 200 समुद्री मील की दूरी पर स्थित है, जो पाकिस्तान-नियंत्रित वायु क्षेत्र से 70 समुद्री मील के करीब है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News