Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में होटल व्यवस्था से संतुष्ट दिखे भारतीय खिलाड़ी

स्कॉटलैंड के ग्लासगो में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में इस बार पारंपरिक एथलीट्स विलेज की जगह खिलाड़ियों को तीन अलग-अलग होटलों में ठहराया गया है।

26 Jul 2026

ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में होटल व्यवस्था से संतुष्ट दिखे भारतीय खिलाड़ी

नई दिल्ली। स्कॉटलैंड के ग्लासगो में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में इस बार पारंपरिक एथलीट्स विलेज की जगह खिलाड़ियों को तीन अलग-अलग होटलों में ठहराया गया है। भारतीय खिलाड़ियों ने इस नई व्यवस्था को सकारात्मक बताते हुए कहा है कि इससे उन्हें बेहतर सुविधाएं, कम यात्रा समय और प्रतियोगिता की तैयारी के लिए अधिक समय मिल रहा है, जबकि टीम भावना और आपसी तालमेल भी पूरी तरह बरकरार है।

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने रविवार को एक बयान में कहा कि भारतीय दल ने इस नए मॉडल को तेजी से अपनाया है। भारतीय दल के खिलाड़ी मानते हैं कि तीन अलग-अलग होटलों में ठहरने के बावजूद आपसी मेलजोल और टीम भावना पर कोई असर नहीं पड़ा है। सभी होटल एक ही क्षेत्र में स्थित होने के कारण खिलाड़ी नियमित रूप से एक-दूसरे से मिलते रहते हैं, जिससे बहु-खेल प्रतियोगिताओं वाला माहौल बरकरार है।

असम की लॉन बॉल्स खिलाड़ी पुतुल सोनोवाल ने कहा कि यह व्यवस्था उम्मीद से कहीं बेहतर साबित हुई है। उनके अनुसार, प्रतियोगिता स्थलों तक पहुंचने में बहुत कम समय लगता है, जिससे समय की बचत होती है और यह भविष्य के खेलों के लिए भी एक अच्छा मॉडल बन सकता है।

डेकाथलॉन खिलाड़ी तेजस्विन शंकर ने कहा कि होटल में ठहरना शुरुआत में अलग अनुभव था, लेकिन पूरी व्यवस्था बेहद सुव्यवस्थित है। प्रतियोगिता स्थल नजदीक हैं, भोजन की गुणवत्ता अच्छी है और इससे खिलाड़ी पूरी तरह अपने प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित कर पा रहे हैं।

भारतीय मुक्केबाज प्रीति पवार ने कहा कि व्यस्त कार्यक्रम के बीच प्रतियोगिता स्थलों की नजदीकी खिलाड़ियों के लिए काफी मददगार है। होटल में आराम और रिकवरी की बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध हैं तथा ग्लासगो का वातावरण भी खिलाड़ियों को पसंद आ रहा है।

भारोत्तोलक निरुपमा देवी ने भोजन, रिकवरी सुविधाओं और फिजियोथेरेपिस्ट की उपलब्धता की सराहना करते हुए कहा कि खिलाड़ियों की हर जरूरत का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष डॉ. पीटी उषा ने कहा कि हर खेलों का अपना अलग स्वरूप होता है और ग्लासगो ने साबित किया है कि खिलाड़ियों का कल्याण किसी बड़े एथलीट्स विलेज पर नहीं, बल्कि बेहतर योजना और प्रभावी सहयोग व्यवस्था पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ी इस नई व्यवस्था में पूरी तरह सहज हैं और अपना पूरा ध्यान प्रतियोगिताओं पर लगा रहे हैं।

आईओए के अनुसार, भारतीय दल के लिए बनाए गए तीनों होटल उच्च प्रदर्शन केंद्र के रूप में कार्य कर रहे हैं, जहां चिकित्सक, फिजियोथेरेपिस्ट, कोच और टीम प्रबंधक लगातार खिलाड़ियों के साथ मौजूद हैं। प्रतियोगिता स्थलों तक कम दूरी होने से खिलाड़ियों को तैयारी और रिकवरी के लिए अधिक समय मिल रहा है, जिससे उनका पूरा ध्यान केवल प्रदर्शन पर केंद्रित है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में होटल व्यवस्था से संतुष्ट दिखे
स्कॉटलैंड के ग्लासगो में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में इस बार पारंपरिक एथलीट्स विलेज की जगह खिलाड़ियों को तीन अलग-अलग होटलों में ठहराया गया है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News