Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

भारतीय तटरक्षक बल ने 24 बांग्लादेशी मछुआराें काे किया गिरफ्तार

एक जिला पुलिस अधिकारी ने बताया, “अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा का अवैध उल्लंघन कर भारतीय जलसीमा में प्रवेश करने के आरोप में सभी को गिरफ्तार किया गया

20 Jan 2026

भारतीय तटरक्षक बल ने 24 बांग्लादेशी मछुआराें काे किया गिरफ्तार

कोलकाता। भारतीय तटरक्षक बल (इंडियन कोस्ट गार्ड) ने पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में बंगाल की खाड़ी में अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा का उल्लंघन करने के आरोप में 24 बांग्लादेशी मछुआरों को गिरफ्तार किया। बाद में सभी को पश्चिम बंगाल पुलिस की तटीय शाखा को सौंप दिया गया।
भारतीय रक्षा मंत्रालय के पूर्वी कमान मुख्यालय ने मंगलवार काे बताया कि सोमवार तड़के गश्त के दौरान तटरक्षक बल के एक पोत ने भारतीय जलक्षेत्र के भीतर एक बांग्लादेशी मछली पकड़ने वाले ट्रॉलर को देखा। इसके बाद तटरक्षक पोत ने ट्रॉलर का पीछा कर उसे भारतीय जलसीमा के भीतर ही पकड़ लिया। प्रारंभिक पूछताछ के बाद सोमवार दोपहर मछुआरों को फ्रेजरगंज कोस्टल पुलिस थाने को सौंप दिया गया।
पूछताछ में मछुआरों ने दावा किया कि घने कोहरे के कारण वे अनजाने में भारतीय जलसीमा में प्रवेश कर गए। हालांकि पुलिस सूत्रों का कहना है कि यह पता लगाने के लिए आगे की पूछताछ जारी है कि घुसपैठ गलती से हुई या इसके पीछे कोई अन्य मंशा थी। गिरफ्तार मछुआरे अपनी पहचान से जुड़े कोई वैध दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं कर सके।
कोस्ट गार्ड प्रवक्ता ने बताया कि पकड़े गए मछुआरे गलती से नहीं घुसे थे बल्कि वे अमूमन भारतीय जल सीमा में आते रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्थानीय पेट्रोलिंग टीम ने कंफर्म किया है कि ये मछुआरे अक्सर कोस्टल क्षेत्र को खाली देखकर घुस आते थे। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद इन पर नजर रखी गई थी और अब गिरफ्तार किया गया है
एक जिला पुलिस अधिकारी ने बताया, “अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा का अवैध उल्लंघन कर भारतीय जलसीमा में प्रवेश करने के आरोप में सभी को गिरफ्तार किया गया है। इन्हें आज (मंगलवार) को जिला अदालत में पेश किया जाएगा।”
गौरतलब है कि, हाल के महीनों में भारतीय तटरक्षक बल ने अवैध रूप से भारतीय जलक्षेत्र में प्रवेश करने के आरोप में 100 से अधिक बांग्लादेशी मछुआरों को हिरासत में लिया है। इनमें से कुछ को बाद में रिहा किया गया, जबकि अन्य के मामलों की सुनवाई दक्षिण 24 परगना जिले के काकद्वीप न्यायालय में जारी है।
इससे पहले 18 दिसंबर, 2025 को 35 बांग्लादेशी मछुआरों को गिरफ्तार कर उनके दो ट्रॉलर जब्त किए गए थे। वहीं 15 दिसंबर, 2025 को एक बांग्लादेशी नौसेना जहाज द्वारा भारतीय जलसीमा में प्रवेश के दौरान काकद्वीप के मछुआरों के एक ट्रॉलर से टक्कर की घटना में 11 मछुआरे बाल-बाल बच गए थे, जबकि पांच अन्य लापता हो गए थे। सोमवार को डूबे हुए ट्रॉलर को काकद्वीप के मोयनापाड़ा घाट पर लाया गया।
बांग्लादेश में पिछले वर्ष से जारी राजनीतिक उथल-पुथल के मद्देनजर दक्षिण 24 परगना जिले सहित पश्चिम बंगाल के अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमावर्ती इलाकों में भारतीय तटरक्षक बल और राज्य पुलिस की तटीय इकाई द्वारा निगरानी और सतर्कता बढ़ा दी गई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भारतीय बल ने 24 बांग्लादेशी मछुआराें काे किया गिरफ्तार
एक जिला पुलिस अधिकारी ने बताया, “अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा का अवैध उल्लंघन कर भारतीय जलसीमा में प्रवेश करने के आरोप में सभी को गिरफ्तार किया गया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News