Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

एशियाई खेल के लिए भारतीय क्रिकेट टीम घोषित, श्रेयस अय्यर को मिली कप्तानी

भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले एशियाई खेल 2026 के लिए भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी।

15 सदस्यीय भारतीय टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है। उन्होंने सूर्यकुमार यादव का स्थान लिया है।

06 Jun 2026

एशियाई खेल के लिए भारतीय क्रिकेट टीम घोषित, श्रेयस अय्यर को मिली कप्तानी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले एशियाई खेल 2026 के लिए भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी।

15 सदस्यीय भारतीय टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है। उन्होंने सूर्यकुमार यादव का स्थान लिया है।

इस वर्ष भारत को टी-20 विश्व कप का खिताब दिलाने वाले सूर्यकुमार यादव को इस बार टीम में जगह नहीं मिली है।

टीम में 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी शामिल किया गया है। वैभव ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स के लिए 16 मैचों में 776 रन बनाए थे और पूरे सत्र में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे।

भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण के प्रमुख खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह को भी एशियाई खेलों की टीम में स्थान दिया गया है। हालांकि उन्हें जून और जुलाई में आयरलैंड तथा इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखलाओं के लिए विश्राम दिया गया था।

भारत मौजूदा एशियाई खेल क्रिकेट प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक विजेता है।

पिछली बार वर्ष 2023 में रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।

भारत के अलावा अफगानिस्तान, बांग्लादेश, पाकिस्तान, श्रीलंका और मेजबान जापान ने सीधे प्रतियोगिता के लिए स्थान हासिल किया है।

वहीं नेपाल, मलेशिया, हांगकांग और ओमान ने क्वालीफाइंग प्रतियोगिता के माध्यम से जगह बनाई और इस प्रकार कुल 10 टीमों का समूह पूरा हुआ।

भारतीय टीम:

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और वैभव सूर्यवंशी।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


एशियाई खेल के लिए भारतीय क्रिकेट टीम घोषित, श्रेयस अय्यर को
भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले एशियाई खेल 2026 के लिए भारतीय पुरुष क्





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News