Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

रिकी पोंटिंग पर भारतीय क्रिकेटर ने लगाया पक्षपात का आरोप, कहा- पंजाब किंग्स IPL नहीं जीतेगी,

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बारिश के कारण रद्द हुए मैच के बाद मनोज तिवारी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए पंजाब किंग्स के मैनेजमेंट की आलोचना की।

27 Apr 2025

रिकी पोंटिंग पर भारतीय क्रिकेटर ने लगाया पक्षपात का आरोप, कहा- पंजाब किंग्स IPL नहीं जीतेगी,

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी ने पंजाब किंग्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग पर एक बड़ा आरोप लगाया है। मनोज तिवारी ने ये भी दावा किया है कि इस सीजन पंजाब किंग्स आईपीएल का खिताब नहीं जीतने वाली। इसके पीछे की वजह भी उन्होंने बताई है, लेकिन इसके जिम्मेदार उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग को बताया है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बारिश के कारण रद्द हुए मैच के बाद मनोज तिवारी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए पंजाब किंग्स के मैनेजमेंट की आलोचना की।

दरअसल, केकेआर के खिलाफ पंजाब किंग्स के लिए नंबर चार पर ग्लेन मैक्सवेल, पांच पर मार्को यानसेन और 6 नंबर पर जोश इंग्लिस बल्लेबाजी करने उतरे, जबकि फॉर्म में चल रहे नेहल वढेरा और पावर हिटर शशांक सिंह बेंच पर बैठे रहे। यहां तक कि आखिरी ओवरों का खेल जारी था और उस समय यानसेन और इंग्लिस को बैटिंग के लिए भेजने का कोई तुक नहीं बनता था। रिकी पोंटिंग का ये प्लान फेल हो गया था, क्योंकि आखिरी के ओवरों में पंजाब किंग्स के बल्लेबाज ज्यादा रन नहीं बना पाए थे।

ये भी पढ़ें:वानखेड़े का मैदान बैटर्स को आएगा रास या बॉलर बरपाएंगे कहर? ये है पिच रिपोर्ट
मनोज तिवारी ने एक्स पोस्ट में लिखा, "मेरी गट फीलिंग कहती है कि पंजाब की टीम इस सीजन में IPL ट्रॉफी नहीं जीत पाएगी, क्योंकि आज (केकेआर वर्सेस पीबीकेएस मैच में) जब वे बल्लेबाजी कर रहे थे तो मैंने देखा कि कोच ने भारतीय इनफॉर्म बल्लेबाजों नेहल वढेरा और शशांक सिंह को नहीं भेजा, बल्कि उन्होंने अपने विदेशी खिलाड़ियों पर भरोसा किया, लेकिन वे काम खत्म नहीं कर पाए और निचले क्रम में भारतीय खिलाड़ियों पर उनका भरोसा कम ही दिखा। अगर वे इसी तरह से आगे बढ़ते रहे तो शीर्ष दो में जगह बनाने के बावजूद खिताब उनसे दूर रहेगा।"

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


रिकी पोंटिंग पर भारतीय क्रिकेटर ने लगाया पक्षपात का आरोप, कह
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बारिश के कारण रद्द हुए मैच के बाद मनोज तिवारी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए पंजाब किंग्स के मैनेजमेंट की आलोचना की।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News