Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

दरबार साहिब में नतमस्तक हुई ओलंपिक से लौटी भारतीय हॉकी टीम

दरबार साहिब के सूचना केंद्र में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष प्रो. हरजिंदर सिंह धामी ने टीम को सम्मानित किया।

11 Aug 2024

दरबार साहिब में नतमस्तक हुई ओलंपिक से लौटी भारतीय हॉकी टीम

चंडीगढ़। पेरिस ओलंपिक में विजय होकर लौटी भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी रविवार की सुबह सचखंड हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए। दरबार साहिब के सूचना केंद्र में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष प्रो. हरजिंदर सिंह धामी ने टीम को सम्मानित किया।

दरबार साहिब नतमस्तक होने वाले खिलाड़ियों में कप्तान हरमनप्रीत सिंह, जर्मनप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, हार्दिक सिंह, सुखजीत सिंह, गुरजंट सिंह, शमशेर सिंह, जुगराज सिंह के अलावा टीम के कोच तथा उनके पारिवारिक सदस्य भी शामिल थे। इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत में एसजीपीसी अध्यक्ष धामी ने कहा कि हमारे लिए गौरव की बात है कि भारतीय हॉकी टीम में पंजाब से सर्वाधिक खिलाड़ी रहे हैं। टीम में शामिल पंजाब के खिलाड़ियों ने लंबे समय के बाद हॉकी से संबंधित पंजाब के इतिहास हो दोहराया है।

उन्होंने कहा कि एसजीपीसी हमेशा ही अपने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करती रही है। धामी ने टीम में शामिल खिलाड़ी जर्मनप्रीत सिंह का उल्लेख करते हुए कहा कि सिख परिवारों से संबंधित खिलाड़ियों को खेलते समय अपने सिखी-स्वरूप को भी कायम रखना चाहिए। इस अवसर पर भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि वह आज टीम के खिलाड़ियों के साथ दरबार साहिब में नतमस्तक होकर बेहद गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। गुरु साहिब के आशीर्वाद से ही यह जीत संभव हो पाई है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दरबार साहिब में नतमस्तक हुई ओलंपिक से लौटी भारतीय हॉकी टीम
दरबार साहिब के सूचना केंद्र में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष प्रो. हरजिंदर सिंह धामी ने टीम को सम्मानित किया।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News